1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. न्‍यूज
  4. एचआरडी मंत्री निशंक की छात्रों से अपील, रात 9 बजे दिया जलाकर कोरोना से लड़ाई में दें पीएम का साथ

एचआरडी मंत्री निशंक की छात्रों से अपील, रात 9 बजे दिया जलाकर कोरोना से लड़ाई में दें पीएम का साथ

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 05, 2020 03:09 pm IST,  Updated : Apr 05, 2020 03:09 pm IST

कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए देश में लॉकडाउन चल रहा है।

hrd minister nishank appeals to students, burn the lamp at...- India TV Hindi
hrd minister nishank appeals to students, burn the lamp at 9 pm, join the pm in battle with corona

नई दिल्ली। कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए देश में लॉकडाउन चल रहा है। एचआरडी मंत्री निशंक ने इस दौरान छात्रों से पांच अप्रैल को रात्रि नौ बजे नौ मिनट तक के लिए घरों की सभी लाइटों को बंद करके बालकनी में खड़े होकर दीया, मोमबत्ती, टार्च लाइट आदि जलाने के अनुरोध में सभी से बढ़-चढ़कर शामिल होने की अपील की।

बता दें कि कोरोना वायरस (Coronavirus) महामारी को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार (3 अप्रैल-2020) को तीसरी बार देश को संबोधित किया। शुक्रवार सुबह नौ बजे पीएम मोदी ने एक वीडियो मैसेज जारी कर देश से कोरोना वायरस के खिलाफ एकजुट होने की अपील की है। उन्होंने लोगों से अपील की कि पांच अप्रैल को रात नौ बजे नौ मिनट के लिए अपने घरों के बाहर रोशनी करें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन