1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. न्‍यूज
  4. आईआईटी गांधीनगर ने कोरोना का पता लगाने के लिए नया उपकरण विकसित किया

आईआईटी गांधीनगर ने कोरोना का पता लगाने के लिए नया उपकरण विकसित किया

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 29, 2020 05:23 pm IST,  Updated : Jun 29, 2020 05:23 pm IST

आईआईटी, गांधीनगर के अनुसंधानकर्ताओं ने छाती के एक्स-रे से कोविड -19 का पता लगाने के लिए कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) आधारित एक उपकरण विकसित किया है।

IIT Gandhinagar has developed new tools to detect corona- India TV Hindi
IIT Gandhinagar has developed new tools to detect corona Image Source : FILE

आईआईटी, गांधीनगर के अनुसंधानकर्ताओं ने छाती के एक्स-रे से कोविड -19 का पता लगाने के लिए कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) आधारित एक उपकरण विकसित किया है। यह ऑनलाइन उपकरण किसी व्यक्ति के कोविड-19 से संक्रमित होने की संभावना इंगित करता है और चिकित्सीय परीक्षण से पहले त्वरित प्रारंभिक निदान के लिए इसका इस्तेमाल किया जा सकता है। इसका परीक्षण इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ पब्लिक हेल्थ (आईआईपीएच) द्वारा किया जा रहा है।

आईआईटी के कंप्यूटर विज्ञान एवं इंजीनियरिंग विभाग में एमटेक के छात्र कुशपाल सिंह यादव ने कहा कि कोविड​​-19 के लिए सीमित परीक्षण सुविधाओं को देखते हुए, एक्स-रे का उपयोग कर त्वरित विश्लेषण के लिए एआई उपकरण विकसित करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि एक विश्वसनीय उपकरण विकसित करने के लिए सही एल्गोरिदम और आंकड़ों के संयोजन की जरूरत होती है। ऐसे स्थान पर हमारा उपकरण उपयोगी साबित होगा, और नैदानिक ​​उद्देश्यों के लिए प्रशिक्षित किया जा सकता है और इसे व्यापक उपयोग के लिए उपलब्ध कराया जा सकता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन

IIT