1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. न्‍यूज
  4. IIT-Roorkee ने कोरोना वायरस संदिग्धों का पता लगाने के लिए एप बनाया

IIT-Roorkee ने कोरोना वायरस संदिग्धों का पता लगाने के लिए एप बनाया

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 06, 2020 07:51 pm IST,  Updated : Apr 06, 2020 07:51 pm IST

आईआईटी रूड़की के सिविल इंजीनियरिंग विभाग के प्रोफेसर कमल जैन ने बताया कि यह एप व्यक्तियों को ट्रैक करने के अलावा पृथक-वास में भेजा गया व्यक्ति यदि उसका उल्लंघन करता है तो उसे सतर्क भी कर सकता है।

iit roorkee built app to detect corona virus suspects- India TV Hindi
iit roorkee built app to detect corona virus suspects

कोरोना वायरस संदिग्धों की निगरानी के लिये सरकारी प्रयासों को और सफल बनाने के लिए भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) रूड़की ने अत्याधुनिक फीचरों से युक्त एक ‘ट्रैकिंग मोबाइल एप’ विकसित किया है। आईआईटी रूड़की के सिविल इंजीनियरिंग विभाग के प्रोफेसर कमल जैन ने बताया कि यह एप व्यक्तियों को ट्रैक करने के अलावा पृथक-वास में भेजा गया व्यक्ति यदि उसका उल्लंघन करता है तो उसे सतर्क भी कर सकता है।

उन्होंने बताया कि अगर जीपीएस डाटा नहीं मिलता तो मोबाइल टॉवर के जरिए ‘लोकेशन’ अपने आप मिल जायेगी और अगर किसी क्षेत्र में इंटरनेट नहीं चल रहा है तो भी एसएमएस द्वारा लोकेशन मिल जाएगी। जैन ने कहा कि यह ‘ट्रैकिंग सिस्टम’ कोविड-19 के दौरान अत्याधुनिक तरीके से निगरानी करता है। उन्होंने कहा, ‘‘कठिन दिनों में सरकार के प्रयासों में सहयोग देने के लिये यह हमारा एक छोटा प्रयास है।’’

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन