1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. न्‍यूज
  4. जम्मू-कश्मीर सरकार ने बैंक पीओ, सहायकों की नियुक्ति प्रक्रिया रद्द की, अब IBPS से होगी नियुक्ति

जम्मू-कश्मीर सरकार ने बैंक पीओ, सहायकों की नियुक्ति प्रक्रिया रद्द की, अब IBPS से होगी नियुक्ति

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 28, 2020 11:06 am IST,  Updated : Feb 28, 2020 11:06 am IST

जम्मू कश्मीर बैंक में 250 पीओ तथा 1,200 बैंकिंग सहायकों की नियुक्ति प्रक्रिया रद्द कर दी गई है। यह प्रक्रिया 2018 में शुरू हुई थी।

J&K Bank- India TV Hindi
J&K Bank

जम्मू। जम्मू-कश्मीर में बैंक परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को बड़ा झटका लगा है। केंद्र शासित प्रदेश की सरकार ने जम्मू कश्मीर बैंक में 250 पीओ तथा 1,200 बैंकिंग सहायकों की नियुक्ति प्रक्रिया रद्द कर दी है। यह प्रक्रिया 2018 में शुरू हुई थी। 

जम्मू-कश्मीर के प्रधान सचिव (नियोजन, विकास एवं निगरानी) रोहित कंसल ने गुरुवार की रात यहां संवाददाताओं से कहा कि कुछ कानूनी खामियों को देखते हुये नियुक्ति प्रक्रिया रद्द की गयी है। अब आईबीपीएस के जरिये नये सिरे से नियुक्तियां की जाएंगी। 

कंसल ने कहा कि उपराज्यपाल जी.सी.मुर्मु की अध्यक्षता में प्रशासनिक परिषद की बृहस्पतिवार को यहां हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया। कंसल जम्मू-कश्मीर सरकार के प्रवक्ता भी हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन