1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. न्‍यूज
  4. मध्य प्रदेश: 26 मई को होने वाली पटवारी काउंसलिंग स्थगित

मध्य प्रदेश: 26 मई को होने वाली पटवारी काउंसलिंग स्थगित

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 24, 2018 07:27 pm IST,  Updated : May 24, 2018 07:27 pm IST

मध्य प्रदेश में पटवारी भर्ती परीक्षा 2017 के माध्यम से चयनित अभ्यर्थियों की 26 मई को होने वाली काउंसलिंग स्थगित कर दी गई है...

Madhya Pradesh Patwari Counselling adjourned | Pixabay Representational- India TV Hindi
Madhya Pradesh Patwari Counselling adjourned | Pixabay Representational

भोपाल: मध्य प्रदेश में पटवारी भर्ती परीक्षा 2017 के माध्यम से चयनित अभ्यर्थियों की 26 मई को होने वाली काउंसलिंग स्थगित कर दी गई है। गौरतलब है कि इस भर्ती परीक्षा के लिए मूल दस्तावेजों के सत्यापन व काउंसलिंग की तिथि 26 मई 2018 तय की गई थी।

जबलपुर हाई कोर्ट द्वारा पटवारी नियुक्ति स्थगित किए जाने के कारण दस्तावेज परीक्षण की कार्यवाही स्थगित कर दी गई है। आयुक्त भू-अभिलेख एवं बन्दोबस्त एम.सेलवेन्द्रन ने बताया है कि आगामी तिथि की सूचना अलग से दी जाएगी। इस बारे में विस्तृत खबर का इंतजार है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन