भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी स्थित माखन लाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय के कुलपति का प्रभार प्रोफेसर संजय द्विवेदी को सौंपा गया है। पिछले दिनों ही कुलपति पद से दीपक तिवारी ने इस्तीफा दिया था। जनसंपर्क विभाग के अपर सचिव डा. एचएल चौधरी द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि प्रोफेसर द्विवेदी को कुलपति का प्रभार दिया गया है। इस आदेश में कहा गया है कि राज्य शासन की तरफ से नियमित कुलपति की नियुक्ति तक कुलपति का प्रभार द्विवेदी को सौंपा जाता है। वर्तमान में द्विवेदी संचार विभाग में प्रोफेसर हैं। ज्ञात हो कि राज्य में सत्ता बदलाव के बाद दीपक तिवारी ने कुलपति के पद से इस्तीफा दे दिया था उसके बाद से इस पद का प्रभार जनसंपर्क सचिव के पास था।
- Hindi News
- एजुकेशन
- न्यूज
- भोपाल के एमसीयू के कुलपति का प्रभार संजय द्विवेदी को सौंपा
भोपाल के एमसीयू के कुलपति का प्रभार संजय द्विवेदी को सौंपा
मध्य प्रदेश की राजधानी स्थित माखन लाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय के कुलपति का प्रभार प्रोफेसर संजय द्विवेदी को सौंपा गया है।
Advertisement
India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन।
Advertisement
Advertisement
लेटेस्ट न्यूज़
Advertisement
Advertisement