1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. न्‍यूज
  4. CBSE: सीबीएसई स्‍कूलों में कक्षा 1 से 10वीं तक कराया जाएगा ये नया प्रोजेक्‍ट, पढ़ें डिटेल्स

CBSE: सीबीएसई स्‍कूलों में कक्षा 1 से 10वीं तक कराया जाएगा ये नया प्रोजेक्‍ट, पढ़ें डिटेल्स

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 15, 2020 03:09 pm IST,  Updated : May 15, 2020 04:27 pm IST

कोरोनावायरस के चलते बच्चों की पढ़ाई में सबसे ज्यादा असर पड़ा है और उनकी स्थिति को ध्यान में रखते हुए मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक छात्रों के हित में लगातार एक के बाद एक अहम फैसले ले रहे हैं।

mhrd minister announces art based project for cbse class 1...- India TV Hindi
mhrd minister announces art based project for cbse class 1 to 10 Image Source : FILE

कोरोनावायरस के चलते बच्चों की पढ़ाई में सबसे ज्यादा असर पड़ा है और उनकी स्थिति को ध्यान में रखते हुए  मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक छात्रों के हित में लगातार एक के बाद एक अहम फैसले ले रहे हैं। अब मंत्री ने सीबीएसई (CBSE) के कक्षा 1 से 10वीं क्लास के छात्रों के लिए एक बड़ी घोषणा की है। मानव संसाधन विकास मंत्री ने ट्वीट करके बताया है कि मौजूदा सत्र से सीबीएसई के सभी स्कूलों में पहली क्लास से 10वीं क्लास के छात्रों के लिए आर्ट बेस्ड प्रोजेक्ट कार्य शामिल किया जा रहा है। मंत्री ने अपने ट्वीट में लिखा,"वर्तमान सत्र से सभी सीबीएसई स्कूलों में कक्षा 1-10 के छात्रों के लिए कला आधारित प्रोजेक्ट कार्य शामिल किया जा रहा है।"

CBSE guidelines :

1- कक्षा 1-8 : प्रोजेक्ट ट्रांसडिसिप्लीनरी प्रकृति का होना चाहिए। प्रोजेक्ट वर्क में एक से ज्यादा विषय जुड़ें हों और इसे विषय के इंटरनल एसेसमेंट के तौर पर माना जाए।

2- कक्षा 9-10 : छात्र सभी विषयों के इंटरनल एसेसमेंट के लिए आर्ट इंटिग्रेटेड प्रोजेक्ट बनाएंगे जोकि एक विषय को और ज्यादा प्रभावी बनाने वाला होगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन