1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. न्‍यूज
  4. NEET PG Counselling 2020: कोरोनावायरस के चलते नीट पीजी काउंसलिंग के सभी स्टेज हुए स्थगित, यहां देखें पूरी जानकारी

NEET PG Counselling 2020: कोरोनावायरस के चलते नीट पीजी काउंसलिंग के सभी स्टेज हुए स्थगित, यहां देखें पूरी जानकारी

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 25, 2020 04:09 pm IST,  Updated : Mar 25, 2020 04:09 pm IST

कोरोना वायरस का कहर दिन पर दिन बढ़ता जा रहा है इसे ध्यान में रखते हुए मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCI-Medical Counselling Committee) ने नीट पीजी परीक्षा के लिए राउंड 1 काउंसलिंग को स्थगित कर दिया है।

neet pg counselling 2020- India TV Hindi
neet pg counselling 2020

MCI NEET PG Counselling 2020: कोरोना वायरस का कहर दिन पर दिन बढ़ता जा रहा है इसे ध्यान में रखते हुए मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCI-Medical Counselling Committee) ने नीट पीजी परीक्षा के लिए राउंड 1 काउंसलिंग को स्थगित कर  दिया है। बता दें कि मानव संसाधन विकास मंत्रालय के कोरोना वायरस को लेकर जारी एडवाइजरी के बाद काउंसलिंग प्रोसेस को रोका गया है

नीट पीजी के लिए होने वाली काउंसलिंग को कोरोनावायरस के कारण रोक दिया गया है। सरकार के अगले आदेश आने के बाद ही नया शेड्यूल जारी किया जाएगा। नोटिफिकेशन के अनुसार ऑल इंडिया काउंसलिंग को टाल दिया गया है जिसके बाद स्टेट काउंसिलंग को रोकने की मांग भी की जा चुकी है।

आपको बता दें की नीट पीजी और नीट एमडीएस के लिए योग्य उम्मीदवारों की ऑल इंडिया काउंसलिंग का जिम्मा एमसीसी का ही है। नीटी पीजी एमडी, एमएस और मेडिसिन में डिप्लोमा कोर्सेज में एडमिशन के लिए होता है जबकि नीट एमडीएस का आयोजन एमडीएस कोर्स में एडमिशन के लिए होता है। एमसीसी ऑल इंडिया कोटे की 50 फीसदी सीटों के लिए काउंसलिंग करवाता है। राज्य कोटा के तहत आने वाली शेष सीटों पर काउंसलिंग संबंधित राज्यों की मेडिकल एजुकेशन व काउंसलिंग संस्थाएं करवाती हैं।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन