चंडीगढ़। कोविड-19 महामारी के चलते पारंपरिक शिक्षण गतिविधियां ठप्प रहने के बीच पंजाब सरकार ने एनीमेशन वीडियो के मार्फत विद्यार्थियों को पढ़ाने-लिखाने की एक पहल शुरू की है। स्कूली शिक्षा विभाग के प्रवक्ता ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पंजाब कोविड-19 महामारी के दौरान विद्यार्थियों के ऑनलाइन अध्यापन का अभियान पहले ही शुरू कर चुका है। प्रवक्ता ने कहा कि विभाग ने अब एनीमेशन वीडियो के मार्फत विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा प्रदान करने की कोशिश शुरू की है। उन्होंने कहा, ‘‘ इसका लक्ष्य विद्यार्थियों का मनोरंजन करना तथा अध्ययन की ओर उनका ध्यान खींचना है ताकि वे पढ़ाई-लिखाई के दौरान उबे नहीं।’’ प्रवक्ता के अनुसार ये एनीमेशन वीडियो शिक्षकों द्वारा तैयार किये जा रहे हैं और उसमें आईटी शिक्षकों का बहुत बड़ा योगदान है।
- Hindi News
- एजुकेशन
- न्यूज
- पंजाब में सरकारी विद्यालयों के विद्यार्थियों की एनीमेशन के माध्यम से पढ़ाई लिखाई
पंजाब में सरकारी विद्यालयों के विद्यार्थियों की एनीमेशन के माध्यम से पढ़ाई लिखाई
कोविड-19 महामारी के चलते पारंपरिक शिक्षण गतिविधियां ठप्प रहने के बीच पंजाब सरकार ने एनीमेशन वीडियो के मार्फत विद्यार्थियों को पढ़ाने-लिखाने की एक पहल शुरू की है। स्कूली शिक्षा विभाग के प्रवक्ता ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
Advertisement
India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन।
Advertisement
Advertisement
लेटेस्ट न्यूज़
Advertisement
Advertisement