1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. न्‍यूज
  4. पश्चिम बंगाल में स्कूल के विद्यार्थियों ने बनायी ‘आयुर्वेदिक संक्रमण मुक्त सुरंग’

पश्चिम बंगाल में स्कूल के विद्यार्थियों ने बनायी ‘आयुर्वेदिक संक्रमण मुक्त सुरंग’

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 16, 2020 12:41 pm IST,  Updated : Jun 16, 2020 12:41 pm IST

पूर्वी बर्दवान जिले के एक निजी स्कूल के विद्यार्थयों ने शैक्षणिक संस्थान में प्रवेश करने वाले लोगों को संक्रमण मुक्त करने के लिए ‘ आयुर्वेदिक संक्रमण मुक्त सुरंग’ का निर्माण किया है।

school students build 'ayurvedic infection free tunnel' in...- India TV Hindi
school students build 'ayurvedic infection free tunnel' in west bengal Image Source : FILE

कोलकाता।  पूर्वी बर्दवान जिले के एक निजी स्कूल के विद्यार्थयों ने शैक्षणिक संस्थान में प्रवेश करने वाले लोगों को संक्रमण मुक्त करने के लिए ‘ आयुर्वेदिक संक्रमण मुक्त सुरंग’ का निर्माण किया है। मेमारी क्रिस्टल मॉडल स्कूल के एक प्रवक्ता ने मंगलवार को बताया कि एक बार में सुरंग के भीतर 12 लोगों को संक्रमण मुक्त किया जा सकता है। ‘आयुर्वेदिक सैनिटाइजर’ में कपूर का तेल, मेंथॉल और अजवाइन तेल है। इस सुरंग का निर्माण स्कूल के विद्यार्थियों ने शिक्षकों की निगरानी में स्कूल के टेक्नोलॉजी क्लब वर्कशॉप में किया है। प्

रवक्ता ने कहा, ‘‘ इस सुरंग में प्रवेश करने वाले लोगों पर स्वत: ही यह आयुर्वेदिक संक्रमणमुक्त पदार्थ का छिड़काव हो जाएगा।’’ उन्होंने बताया कि सामान्य तौर पर सोडियम हाइपोक्लोराइट का इस्तेमाल संक्रमण मुक्त करने वाला पदार्थ तैयार करने में किया जाता है लेकिन इसका विपरित असर लोगों पर पड़ सकता है। लेकिन आयुर्वेदिक सैनिटाइजर में ऐसा नहीं होगा। इससे पहले बिड़ला औद्योगिक एवं टेक्नोलॉजी संग्रहालय, कोलकाता में आयुर्वेदिक सुरंग लगायी गयी थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन