1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. न्‍यूज
  4. कर्नाटक में जुलाई से खुलेंगे स्कूल, पहली से तीसरी और चौथी से 7वीं के लिए सरकार ने बताई ये तारीखें

कर्नाटक में जुलाई से खुलेंगे स्कूल, पहली से तीसरी और चौथी से 7वीं के लिए सरकार ने बताई ये तारीखें

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 03, 2020 07:02 pm IST,  Updated : Jun 03, 2020 07:02 pm IST

कोरोना संकट के चलते देश भर में जारी लॉकडाउन के बीच अब रियायतों का दौर शुरू हो गया है। इसी बीच कर्नाटक सरकार ने 1 जुलाई से स्कूलों को दोबारा शुरू करने की घोषणा कर दी है।

School- India TV Hindi
School Image Source : AP

कोरोना संकट के चलते देश भर में जारी लॉकडाउन के बीच अब रियायतों का दौर शुरू हो गया है। इसी बीच कर्नाटक सरकार ने 1 जुलाई से स्कूलों को दोबारा शुरू करने की घोषणा कर दी है। राज्य शिक्षा विभाग द्वारा राज्य में स्कूलों की पढ़ाई 1 जुलाई से शुरू हो जाएगी। हालांकि 1 जुलाई से कक्षा 4 से लेकर कक्षा 7 के छात्रों की पढ़ाई शुरू होगी। वहीं कक्षा 1 से कक्षा 3 के छात्रों की पढ़ाई 15 जुलाई से शुरू होगी। बता दें कि केंद्र सरकार की गाइड लाइंस के अनुसार 30 जून तक किसी भी प्रकार के शिक्षण संस्थानों को खोलने से मनाही कर दी थी। 

इस बीच देश भर के दो लाख से अधिक अभिभावकों ने एक याचिका पर हस्ताक्षर किए हैं जिसमें कहा गया है कि जब तक कोविड-19 महामारी की स्थिति में सुधार नहीं होता या इसके लिए टीका तैयार नहीं हो जाता तब तक स्कूलों को फिर से नहीं खोला जाना चाहिए। सरकार ने घोषणा की थी कि सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कोरोना वायरस महामारी का आंकलन करने और चर्चा करने के बाद जुलाई से स्कूलों, कॉलेजों, कोचिंग सेंटरों और अन्य शैक्षणिक संस्थानों को फिर से खोल दिया जाएगा। यह याचिका सरकार के इस आदेश के बाद आयी है।

याचिका में कहा गया है, ‘‘जुलाई में स्कूलों को खोलना सरकार का सबसे खराब निर्णय होगा। हमें इस समय पूरी ताकत से इस वायरस से लड़ना होगा और यह इस समय आग से खेलने जैसा है। वर्तमान शैक्षणिक सत्र ऑनलाइन शिक्षण के माध्यम से जारी रहना चाहिए। यदि स्कूल दावा करते हैं कि वे ऑनलाउन पढ़ाकर अच्छा काम कर रहे हैं तो फिर इसे बाकी शैक्षणिक वर्ष के लिए जारी रखना चाहिए।”

इस याचिका पर 2.13 लाख से अधिक अभिभावकों ने हस्ताक्षर किये हैं। केंद्र सरकार द्वारा कोविड-19 से निपटने के लिए किए गए उपायों के तहत देशभर में 16 मार्च से सभी शैक्षणिक संस्थान बंद हैं। केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने शनिवार को कहा, “स्कूलों और कॉलेजों सहित शिक्षण संस्थानों को राज्यों तथा केन्द्र शासित प्रदेशों की सलाह से जुलाई में खोलने का फैसला लिया जाएगा और इस बीच ये संस्थान के स्तर पर अभिभावकों तथा अन्य संबंधित पक्षों के साथ इस विषय पर चर्चा करेंगे। फीडबैक के आधार पर इन संस्थाओं को जुलाई 2020 में खोलने का फैसला लिया जाएगा।’’

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन