1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. न्‍यूज
  4. कुछ छात्र लॉकडाउन का उल्लंघन कर रहे है और बाक़ी लोगों की सुरक्षा का ख़तरा पहुँचा रहे है: जेएनयू

कुछ छात्र लॉकडाउन का उल्लंघन कर रहे है और बाक़ी लोगों की सुरक्षा का ख़तरा पहुँचा रहे है: जेएनयू

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 02, 2020 07:21 pm IST,  Updated : Apr 02, 2020 07:44 pm IST

देश में कोरोना वायरस का संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए 21 दिन का देशव्यापी लॉकडाउन चल रहा है

some students are violating lockdown and are threatening...- India TV Hindi
some students are violating lockdown and are threatening the safety of others jnu

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस का संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए 21 दिन का देशव्यापी लॉकडाउन चल रहा है। इसी बीच जेएनयू के कुलसचिव ने उन छात्रों के लिए नोटिस जारी किया है जो लॉकडाउन का उल्लंघन कर रहे हैं और बाक़ी लोगों की सुरक्षा को ख़तरा पहुँचा रहे हैं। उन्होने कहा है कि ''यह बहुत ही असुरक्षित और दुस्साहसी है कि कुछ जेएनयू छात्रों को बार-बार सरकार और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करते हुए देखा गया है, जो लॉकडाउन का उल्लंघन कर रहे हैं और बाकी जेएनयू कैंपस के लोगों को भी खतरे में डाल रहे हैं । उन सभी छात्रों को अगाह किया जाता है कि इस तरह की हरकतें न दोहराए वरना उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी''

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन

JNU