1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. न्‍यूज
  4. ट्रंप ने रुख बदलते हुए कहा कि कुछ स्कूलों को फिर से खुलने में समय लग सकता है

ट्रंप ने रुख बदलते हुए कहा कि कुछ स्कूलों को फिर से खुलने में समय लग सकता है

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 24, 2020 04:18 pm IST,  Updated : Jul 24, 2020 04:18 pm IST

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने पहले के रुख में नरमी लाते हुए माना है कि इस बार कुछ स्कूलों को फिर से खोलने में देरी हो सकती है क्योंकि कोरोना वायरस महामारी का प्रकोप बढ़ रहा है।

Trump changed stance, saying that some schools may take...- India TV Hindi
Trump changed stance, saying that some schools may take time to reopen Image Source : AP

वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने पहले के रुख में नरमी लाते हुए माना है कि इस बार कुछ स्कूलों को फिर से खोलने में देरी हो सकती है क्योंकि कोरोना वायरस महामारी का प्रकोप बढ़ रहा है। इससे पहले ट्रंप ने अमेरिका के स्कूलों को पूरी तरह फिर से खोलने की वकालत की थी। पिछले कुछ सप्ताहों में ट्रंप ने कहा है कि स्कूल खोलना सुरक्षित है और डेमोक्रेट राजनीतिक कारणों से इसका विरोध कर रहे हैं।

लेकिन बृहस्पतिवार को व्हाइट हाउस के संवाददाता सम्मेलन में ट्रंप ने कहा कि कोरोना वायरस से अति प्रभावित कुछ जिलों में स्कूलों को फिर से खोलने में कुछ सप्ताह की देरी हो सकती है। उन्होंने कहा कि इस बारे में गवर्नर फैसला लेंगे।

ट्रंप ने अपने रुख में बदलाव किया है लेकिन दोहराया कि हर स्कूल को खुलने की तैयारी सक्रियता के साथ करनी चाहिए। देश के कुछ बड़े जिलों ने स्कूलों को पूरी तरह से खोलने के विचार को पहले ही खारिज कर दिया था। लॉस एंजिलिस और सैन डियेगो जिलों में इस पतझड़ में ऑनलाइन कक्षाएं संचालित करने की योजना है, वहीं न्यूयॉर्क शहर के स्कूलों ने ऑनलाइन और वैयक्तिक दोनों तरह से अध्यापन की योजना बनाई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन