1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. रिजल्ट्स
  4. BSEB Olympiad 2020: बीएसईबी ओलंपियाड का परिणाम हुआ जारी, ऐसे करें चेक

BSEB Olympiad 2020: बीएसईबी ओलंपियाड का परिणाम हुआ जारी, ऐसे करें चेक

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 04, 2020 03:06 pm IST,  Updated : Mar 04, 2020 03:06 pm IST

जो उम्मीदवार BSEB Olympiad 2020 के नतीजे का इतंजार कर रहे हैं, उनके लिए अच्छी खबर है।

bseb olympiad 2020 result- India TV Hindi
bseb olympiad 2020 result Image Source : FILE

BSEB Olympiad 2020: जो उम्मीदवार BSEB Olympiad 2020 के नतीजे का इतंजार कर रहे हैं, उनके लिए अच्छी खबर है। दरअसल बिहार बोर्ड ने जिला स्तर पर आयोजित बीएसईबी ओलंपियाड का परिणाम जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

बता दें कि बिहार विद्यालय परीक्षा समिति बोर्ड (BSEB) की जिला स्तरीय ओलंपियाड दो चरण में आयोजित की गई थी। इस ओलंपियाड का आयोजन 18 दिसंबर 2019 और 29 जनवरी 2020 को हुआ था। इस ओलंपियाड में विज्ञान, अंग्रेजी और गणित विषयों की परीक्षा ओएमआर शीट पर आयोजित की गई थी।

ऐसे करें BSEB Olympiad 2020 का रिजल्ट चेक

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.
  2. मेन पेज पर, उस लिंक पर क्लिक करें, जहां “जिला स्तरीय प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता / ओलंपियाड का परिणाम – (2019- 2020)” लिखा हो।
  3. एक नया पेज डिस्प्ले स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  4. वेब पेज पर दिए गए ड्रॉप डाउन बॉक्स से जिले का चयन करें।
  5. रिजल्ट डिस्प्ले स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  6. रिजल्ट डाउनलोड करें और भविष्य के लिए उसका प्रिंट आउट लें।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Results से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन