CBSE Board 10th Class Result: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) 10वीं कक्षा के परिणाम जल्द घोषित कर सकता है। CBSE की तरफ से सुप्रीम कोर्ट को पहले ही बता दिया गया था कि 15 जुलाई तक बोर्ड 10वीं कक्षा के परिणाम घोषित करेगा। बोर्ड ने सुप्रीम कोर्ट में कहा था कि 15 जुलाई तक परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे और आज ही बोर्ड ने 12वीं कक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। ऐसे में उम्मीद है कि जल्दी ही 10वीं का रिजल्ट भी घोषित होने वाला है।
25 जून दी गई थी रिजल्ट घोषित करने की जानकारी
CBSE और मानव संसाधन विकास मंत्री (HRD Minister) रमेश पोखरियाल निशंक की तरफ से 25 जून को कहा गया था कि 15 जुलाई तक 10वीं और 12वीं कक्षा का रिजल्ट घोषित होगा। इसके बाद पिछले हफ्ते शोशल मीडिया पर एक मैसेज वायरल हुआ जिसमें दावा किया गया कि 12-13 जुलाई को CBSE परिणाम घोषित करेगा। लेकिन बाद में CBSE की तरफ से सफाई दी गई कि परिणाम घोषित करने के लिए ऐसी किसी तारीख का ऐलान नहीं हुआ है। लेकिन आज अचानक बोर्ड ने 12वीं का रिजल्ड घोषित कर दिया है।
10 कक्षा के रिजल्ट तैयार करने के लिए CBSE ने जो मापदंड अपनाए हैं वे इस तरह से हैं:
यहां चेक करें रिजल्ट
CBSE की तरफ से परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद छात्र CBSE की वेबसाइट (https://www.cbse.nic.in/) पर या फिर रिजल्ट के लिए CBSE की एक और वेबसाइट (https://cbseresults.nic.in/) पर विजिट करके अपना परीक्षा परिणाम देख सकते हैं।
संपादक की पसंद