1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. रिजल्ट्स
  4. CBSE Boards Result 2020: सीबीएसई बोर्ड 10वीं- 12वीं की कॉपियों का मूल्यांकन आज से शुरू, जानें रिजल्ट कब तक

CBSE Boards Result 2020: सीबीएसई बोर्ड 10वीं- 12वीं की कॉपियों का मूल्यांकन आज से शुरू, जानें रिजल्ट कब तक

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 12, 2020 11:52 am IST,  Updated : May 12, 2020 11:52 am IST

10वीं और 12वीं की जिन विषयों की परीक्षाएं लॉकडाउन से पहले ली जा चुकी हैं, उनकी कॉपियों के मूल्यांकन का कार्य बोर्ड ने शुरू कर दिया है।

cbse board 10th 12th copies of assessment start from today- India TV Hindi
cbse board 10th 12th copies of assessment start from today Image Source : FILE

CBSE 10th 12th RESULTS 2020: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) इस साल की बोर्ड परीक्षाओं के मूल्यांकन कार्य को तेज कर दिया है। 10वीं और 12वीं की जिन विषयों की परीक्षाएं लॉकडाउन  से पहले ली जा चुकी हैं, उनकी कॉपियों के मूल्यांकन का कार्य बोर्ड ने शुरू कर दिया है। बोर्ड द्वारा कॉपियों की जांच के संबंध में केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने भी जानकारी दी थी। सीबीएसई की 10वीं-12वीं की कॉपियों की जांच मंगलवार, 12 मई 2020 से ही शुरू की गई है।

परीक्षक को सात दिन में पूरा करना होगा मूल्यांकन: हर परीक्षक को एक सील्ड बैग में उत्तरपुस्तिका पहुंचाई जाएगी। बोर्ड की तरफ से परीक्षकों को यह हिदायत दी गई है कि उन्हें दी गई उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य सात दिनों में पूरा करना होगा। इसे पूरा करने के बाद उन्हें चीफ नोडल सुपरवाइजर के पास जमा करना होगा। सभी को हिदायत दी गई है कि जब कॉपियों को वापस पहुंचाया जाएगा तो उसे 12 घंटे के बाद ही छुआ जाएगा।

बता दें कि एचआरडी मंत्री ने अपने संदेश में कहा कि कॉपियों की जांच में करीब 50 दिन का समय लगेगा। मतबल कि इस काम में 30 जून तक का समय लग सकता है, वहीं दिल्ली में सीबीएसई की 10वीं-12वीं की परीक्षाएं 1 जुलाई से 15 जुलाई के बीच आयोजित होगी। इसका मतलब साफ है कि 15 जुलाई के बाद ही सीबीएसई 10वीं और 12वीं का रिजल्ट आ सकता है।

बता दें कि इससे पहले शुक्रवार को एचआरडी मंत्रालय ने सीबीएसई 10वीं और 12वीं की शेष परीक्षाओं की तिथियों की घोषणा की थी। इसमें सीबीएसई 10वीं और 12वीं की शेष परीक्षाओं को 1 जुलाई से 15 जुलाई के बीच आयोजित कराने की बात कही गई थी। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि सीबीएसई 10वीं और 12वीं का रिजल्ट 15 जुलाई के बाद ही आएगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Results से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन