1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. रिजल्ट्स
  4. Chhattisgarh Board Results 2019: छत्तीसगढ़ बोर्ड का 10वीं और 12वीं परीक्षा का रिजल्ट घोषित, यहां करें चेक

Chhattisgarh Board Results 2019: छत्तीसगढ़ बोर्ड का 10वीं और 12वीं परीक्षा का रिजल्ट घोषित, यहां करें चेक

 Written By: India TV News Desk
 Published : May 09, 2019 04:33 pm IST,  Updated : May 10, 2019 01:18 pm IST

Chhattisgarh Board result 2019: छत्तीसगढ़ बोर्ड शुक्रवार को दोपहर करीब 1 बजे 10वीं और 12वीं कक्षाओं के परिणाम घोषित कर देगा।

board results- India TV Hindi
शुक्रवार को 10वीं और 12वीं कक्षाओं के नतीजे जारी करेगा छत्तीसगढ़ बोर्ड Image Source :

रायपुर। बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम आने शुरू हो गए हैं। सीबीएसई, आईसीएसई और यूपी बोर्ड सहित कई अन्य बोर्डों के परिणाम भी आ चुके हैं। आज छत्तीसगढ़ बोर्ड के 10वीं और 12वीं के छात्रों का इंतजार भी खत्म गया है, दोनो कक्षाओं के रिजल्ट घोषित हो चुके हैं

छत्तीसगढ़ बोर्ड से दसवीं और बारहवीं कक्षाओं की परीक्षा देने वाले सभी छात्र परीक्षा परिणाम cgbse.nic.in और results.cg.nic.in पर अपने नतीजे देख सकते हैं। आपको बता दें कि इस साल 6 लाख से ज्यादा छात्रों ने छत्तीसगढ़ बोर्ड से 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षा दी थी। इन छात्रों में से करीब 3.88 लाख छात्रों ने 10वीं की परीक्षा दी और 2.66 लाख छात्रों ने 12वीं की परीक्षा दी है।

छत्तीसगढ़ बोर्ड ने मार्च महीने में 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं करवाईं थीं। पिछले साल 4,42,060 छात्रों ने 10वीं और 2,79,906 छात्रों ने छत्तीसगढ़ बोर्ड से 12वीं की परीक्षा दी थी। पिछले साल 10 वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम 68.6 फीसदी, जबकि 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम 77 फीसदी रहा था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Results से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन