ICSE, ISC Results 2020: काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) बोर्ड आज दोपहर 3 बजे ICSE की 10वीं और ISC की 12वीं की परीक्षाओं के नतीजे घोषित कर दिए हैं। जो छात्र परीक्षा में शामिल हुए हैं उनके लिए 10वीं और 12वीं क्लास का रिजल्ट बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट www.cisce.org और www.results.cisce.org पर जारी किया गया है। ICSE, Class 10th में कुल 99.33 फीसदी छात्र पास हुए हैं। कुल 206525 छात्र परीक्षा में बैठे थे, जिसमें से 207902 पास हो गए। वहीं आईएससी में 96.8% फीसदी छात्र पास हुए हैं। इस बार मैरिट लिस्ट की घोषणा नहीं की जा रही है।
जो भी छात्र अपने परिणाम 2020 से संतुष्ट नहीं होंगे, वे दोबारा से चेकिंग के लिए आवेदन कर सकते हैं. री-चेकिंग के लिए छात्र 16 जुलाई तक अप्लाई कर सकेंगे। इससेे पहले, गुरूवार को बोर्ड ने आधिकारिक नोटिस जारी करते हुए कहा था कि शुक्रवार 10 जुलाई को रिजल्ट जारी किया जाएगा। बता दें कि बोर्ड ने कोरोना वायरस संकट के कारण इस बार एग्जाम रद्द कर दिए थे।
CISCE Results 2020: ऐसे चेक कर सकेंगे रिजल्ट
- रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट results.cisce.org और www.cisce.org पर जाएं।
- अब अपना कोर्स ICSE 10वीं या ISC 12वीं सेलेक्ट करें।
- इसके बाद अपना आईडी नंबर और इंडेक्स नंबर सबमिट करें।
- रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।
- आप अपने रिजल्ट का प्रिंट ऑउट ले सकते हैं।
SMS के जरिए ऐसे चेक करें रिजल्ट
वेबसाइट के अलावा स्टूडेंट्स SMS के जरिए भी CISCE बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं का रिजल्ट चेक कर सकते हैं. इसके लिए स्टूडेंट्स को अपनी आईडी 09248082883 नंबर पर भेजनी होगी. इसके लिए 'ICSE/ISC (Unique ID)' लिखकर 09248082883 नंबर पर भेजनी होगी और रिजल्ट आपके फोन पर मिल जाएगा
इस आधार पर जारी किया गया रिजल्ट
1. स्टूडेंट के बोर्ड एग्जाम के सर्वश्रेष्ठ तीन पेपरों का औसत निकालकर रद्द किए गए लंबित पेपरों में नंबर दिए जाएंगे.
2. दसवीं क्लास के लिए : जो लंबित पेपर रद्द किए गए हैं, उनके इंटरनल असेसमेंट, प्रोजेक्ट और प्रैक्टिकल के आधार पर.
3. आईसीएसई (10th) के लिए पर्सेंटेज सब्जेक्ट इंटरनल असेसमेंट और आईएससी (12th) के लिए पर्सेंटेज सब्जेक्ट प्रोजेक्ट व प्रैक्टिकल को आधार माना गया है.
कैसे मिलेगी मार्कशीट: CISCE काउंसिल छात्रों के लिए डिजिटल मार्कशीट और पास सर्टिफिकेट उपलब्ध करेगा. काउंसिल डिजीलॉकर (DigiLocker) द्वारा सभी छात्रों के लिए उनके नंबर और पास सर्टिफिकेट उपलब्ध करेगा