1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. रिजल्ट्स
  4. CSBC Bihar Police Constable Result 2020: बिहार पुलिस सिपाही भर्ती का रिजल्ट हुआ जारी, ऐसे चेक करें नतीजे

CSBC Bihar Police Constable Result 2020: बिहार पुलिस सिपाही भर्ती का रिजल्ट हुआ जारी, ऐसे चेक करें नतीजे

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 08, 2020 04:20 pm IST,  Updated : Jun 08, 2020 04:20 pm IST

केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) ने सोमवार को 11880 पदों के लिए ली गई लिखित भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है।

csbc bihar police constable result 2020 declared, check here- India TV Hindi
csbc bihar police constable result 2020 declared, check here Image Source : PTI

CSBC Bihar Police Constable Exam 2020: केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) ने सोमवार को 11880 पदों के लिए ली गई लिखित भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। अब अगले महीने शारीरिक जांच परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों को बुलाने की तैयारी की जा रही है। बता दें कि शारीरिक जांच भर्ती परीक्षा में 5 गुणा अभ्यर्थियों को बुलाया जाएगा। पार्षद के ओएसडी केके प्रसाद ने बताया कि अगले महीने के तीसरे सप्ताह में शारीरिक जांच दक्षता के लिए अभ्यर्थियों को शीघ्र ही प्रवेश पत्र भेजा जाएगा। लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थी शारीरिक दक्षता परीक्षा में भाग ले सकते हैं।

बिहार पुलिस में सिपाही की बहाली पर भी कोरोना का असर पड़ा। कोरोना लॉकडाउन के चलते कॉपियों की जांच का काम देरी से हुआ। पर्षद ने लिखित परीक्षा के बाद शारीरिक परीक्षा के लिए अपनी तैयारियां शुरू कर दी थी। गर्दनीबाग स्थित स्टेडियम की बुकिंग 15 अप्रैल से की गई थी।  पर लॉकडाउन के चलते इसे एक महीने के लिए बढ़ा दिया गया था। लेकिन 15 मई तक शारीरिक परीक्षा तो दूर, लिखित परीक्षा का काम भी शुरू नहीं हो सका। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Results से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन