1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. रिजल्ट्स
  4. CBSE 12th Result 2019: किसी वेबसाइट पर जाने की नहीं जरूरत, यहां मिलेंगे सीबीएसई 12वीं रिजल्‍ट 2019

CBSE 12th Result 2019: किसी वेबसाइट पर जाने की नहीं जरूरत, यहां मिलेंगे सीबीएसई 12वीं रिजल्‍ट 2019

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 02, 2019 01:43 pm IST,  Updated : May 02, 2019 01:43 pm IST

दुनिया के सबसे बड़े सर्च इंजन गूगल ने खास इंतजाम किए हैं। गूगल ने छात्रों को सीधे परीक्षा परिणाम प्राप्त करने की सुविधा दी है। इसके लिए छात्रों को बस गूगल पर जाकर CBSE Result टाइप करना होगा।

CBSE 12th Result 2019- India TV Hindi
CBSE 12th Result 2019

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने गुरुवार को अचानक सीबीएसई 12वीं रिजल्‍ट घोषित कर सभी को सरप्राइज कर दिया। सीबीएसई 12वीं रिजल्‍ट में 83.4 प्रतिशत छात्र-छात्राओं को सफलता मिली है। स्टूडेंट्स बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट cbse.nic.in, cbseresults.nic.in पर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। लेकिन कई बार सर्वर पर ज्‍यादा सर्च मिलने से छात्रों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसे देखते हुए दुनिया के सबसे बड़े सर्च इंजन गूगल ने खास इंतजाम किए हैं। गूगल ने छात्रों को सीधे परीक्षा परिणाम प्राप्‍त करने की सुविधा दी है। इसके लिए छात्रों को बस गूगल पर जाकर CBSE Result टाइप करना होगा। इसके बाद छात्रों को अपना रोल नंबर, सेंटर नंबर, स्‍कूल नंबर और एडमिट कार्ड आईडी सबमिट करना होगा। आपका रिजल्‍ट आपके सामने होगा। 

करिश्‍मा और हंसिका बनीं टॉपर

इस बार की परीक्षा में लड़कियों ने अपना दबदबा फिर साबित किया है। इस बार की परीक्षा में 88.7 प्रतिशत लड़कियां सफल हुई हैं। वहीं 79.5 प्रतिशत लड़के सफल हुए हैं। इस बार की परीक्षा की टॉपर भी लड़कियां ही हैं। इसमें हंसिका शुक्ला और करिश्मा अरोड़ा ने टॉप किया है। दोनों ने ही 499 मार्क्स हासिल किए हैं। परीक्षा में 83.4 प्रतिशत छात्रों को सफलता मिली है। 

इन वेबसाइट पर देखें रिजल्‍ट 

सीबीएसई 12वीं रिजल्‍ट 2019 घोषित होने के बाद स्टूडेंट्स बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट cbse.nic.in, cbseresults.nic.in पर सीबीएसई 12वीं परिणाम 2019 देख सकते हैं। स्टूडेंट्स को अपना रिजल्ट (CBSE Board 10th, 12th Result) देखने के लिए रोल नंबर सबमिट करना होगा। 

CBSE 12th Result 2019 ऐसे कर पाएंगे चेक

  1. स्टूडेंट्स को अपना रिजल्ट देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट cbse.nic.in, cbseresults.nic.in पर जाना होगा.
  2. वेबसाइट पर दिए गए रिजल्ट (10वीं या 12वीं जिसका भी रिजल्ट देखना हो) के लिंक पर क्लिक करना होगा.
  3. अपना रोल नंबर भरकर सबमिट करना होगा.
  4. आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा.
  5. आप अपने रिजल्ट का प्रिंट ऑउट ले पाएंगे.
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Results से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन