1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. रिजल्ट्स
  4. GSEB SSC result 2020: कल घोषित हो सकते हैं गुजरात बोर्ड 10वीं के नतीजे, ऐसे करें चेक

GSEB SSC result 2020: कल घोषित हो सकते हैं गुजरात बोर्ड 10वीं के नतीजे, ऐसे करें चेक

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 08, 2020 01:46 pm IST,  Updated : Jun 08, 2020 02:11 pm IST

गुजरात सकेंड्री एण्ड हायर एजुकेशन बोर्ड (जीएसईबी) द्वारा आज दी गयी जानकारी के अनुसार गुजरात 10वीं की नतीजों की घोषणा कल यानि 9 जून 2020 को कर दी जाएगी।

gseb ssc result 2020- India TV Hindi
gseb ssc result 2020 Image Source : PTI

GSEB SSC Result 2020: गुजरात सकेंड्री एण्ड हायर एजुकेशन बोर्ड (जीएसईबी) द्वारा आज दी गयी जानकारी के अनुसार गुजरात 10वीं की नतीजों की घोषणा कल यानि 9 जून 2020 को सुबह 8 बजे कर दी जाएगी। जो छात्र इस वर्ष की 10वीं की बोर्ड परीक्षाओं में सम्मिलित हुए थे, वे अपना जीएसईबी एसएसएसी रिजल्ट बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट, gseb.org पर देख सकेंगे। इस साल 10वीं और 12वीं की परीक्षा में करीब 18 लाख स्टूडेंट्स ने भाग लिया था। इस साल SSC की परीक्षा 5 मार्च 2020 से 17 मार्च 2020 के बीच आयोजित की गई थी। वहीं, HSC की परीक्षा 5 मार्च 2020 से 21 मार्च 2020 के बीच कराई गई थी।

GSEB SSC Result 2020: ऐसे चेक करें रिजल्ट

  • स्टूडेंट्स ऑफिशियल वेबसाइट gseb.org पर जाएं।
  • अब अपना सीट नंबर भरकर सबमिट करें।
  • आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।
  • अब अपने रिजल्ट का प्रिंट ले लें।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Results से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन