1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. रिजल्ट्स
  4. MP Board Result 2020: बोर्ड परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं का गृह मूल्यांकन 22 अप्रैल से

MP Board Result 2020: बोर्ड परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं का गृह मूल्यांकन 22 अप्रैल से

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 17, 2020 07:56 pm IST,  Updated : Apr 17, 2020 07:56 pm IST

मध्यप्रदेश में माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित हाईस्कूल व हायर सेकेंडरी परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य 22 अप्रैल से शुरू होगा।

home evaluation of answer sheets of mp board examinations...- India TV Hindi
home evaluation of answer sheets of mp board examinations from April 22

भोपाल। मध्यप्रदेश में माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित हाईस्कूल व हायर सेकेंडरी परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य 22 अप्रैल से शुरू होगा। यह गृह मूल्यांकन (होम वैल्यूएशन) प्रक्रिया से होगा। आधिकारिक तौर पर गुरुवार को बताया गया कि लॉकडाउन के कारण हाईस्कूल व हायर सेकेंडरी की परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन लॉकडाउन के कारण शुरू नहीं हो पाया था।

अब मूल्यांकन कार्य 22 अप्रैल से शुरू किया जाएगा। मूल्यांकन का यह कार्य गृह मूल्यांकन प्रक्रिया से कराया जाएगा। बताया गया है कि मूल्यांकन प्रक्रिया के संदर्भ में माध्यमिक शिक्षा मंडल के सचिव द्वारा इस संबंध में शीघ्र ही विस्तृत निर्देश जारी किए जाएंगे।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Results से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन