1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. रिजल्ट्स
  4. IAF Result 2019: इंडियन एयरफोर्स आईएएफ ग्रुप X, Y फेज-1 के नतीजे घोषित, यहां करें चेक

IAF Result 2019: इंडियन एयरफोर्स आईएएफ ग्रुप X, Y फेज-1 के नतीजे घोषित, यहां करें चेक

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 17, 2019 01:49 pm IST,  Updated : Oct 17, 2019 01:49 pm IST

इंडियन एयरफोर्स (IAF) ने ग्रुप एक्स (X) और वाई (Y) की लिखित परीक्षा का रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी कर दिया है।

IAF Result 2019 declared- India TV Hindi
IAF Result 2019 declared

IAF Result 2019 Declared: इंडियन एयरफोर्स (IAF) ने ग्रुप एक्स (X) और वाई (Y) की लिखित परीक्षा का रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी कर दिया है। इंडियन एयरफोर्स ग्रुप एक्स (X) और वाई (Y) की लिखित परीक्षा में उपस्थित अभ्यर्थी विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट airmenselection.cdac.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट पर रिजल्ट डाउनलोड करने का लिंक दिया गया है।

इंडियन एयरफोर्स ग्रुप एक्स (X) और वाई (Y) की फेज-1 यानी कि लिखित परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को फेज-2 एग्जाम के लिए बुलाया जाएगा. इंडियन एयरफोर्स ग्रुप एक्स (X) और वाई (Y) फेज-2 की परीक्षा नवंबर के आखिरी सप्ताह या फिर दिसंबर के पहले सप्ताह में आयोजित की जाएगी. अधिक जानकारी अभ्यर्थी विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं।

इंडियन एयरफोर्स की तरफ से ग्रुप एक्स (X) और वाई (Y) की लिखित परीक्षा देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर 21 सितंबर से 24 सितंबर तक आयोजित की गई थी। परीक्षा में लाखों की संख्या अभ्यर्थी उपस्थित हुए थे।

आईएएफ 2019 रिजल्ट ऐसे करें चेक : IAF Result 2019 Results How to Check

  1. आईएएफ 2019 रिजल्ट चेक करने के लिए अभ्यर्थी सबसे पहले विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
  2. विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  3. अपना रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड इंटर कर सबमिट करें।
  4. आईएएफ 2019 ग्रुप एक्स और वाई फेज-1 रिजल्ट आपके सामने होगा।
  5. आईएएफ 2019 ग्रुप एक्स और वाई फेज-1 रिजल्ट की एक प्रति डाउनलोड कर अपने पास रख लें, क्योंकि भविष्य में इसकी जरूरत पड़ेगी।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Results से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन