1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. रिजल्ट्स
  4. ICSE Board result 2020 DECLARED: आईसीएसई बोर्ड के 10वीं-12वीं के नतीजे जारी, DIGILOCKER से ऐसे करें डाउनलोड

ICSE Board result 2020 DECLARED: आईसीएसई बोर्ड के 10वीं-12वीं के नतीजे जारी, DIGILOCKER से ऐसे करें डाउनलोड

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 10, 2020 04:15 pm IST,  Updated : Jul 10, 2020 04:15 pm IST

काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) बोर्ड ने ICSE की 10वीं और ISC की 12वीं की परीक्षाओं के नतीजे घोषित कर दिए हैं।

ICSE Board result 2020 DECLARED- India TV Hindi
ICSE Board result 2020 DECLARED Image Source : GOOGLE

ICSE, ISC Results 2020: काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) बोर्ड ने ICSE की 10वीं और ISC की 12वीं की परीक्षाओं के नतीजे घोषित कर दिए हैं। जो छात्र परीक्षा में शामिल हुए हैं  उनके लिए 10वीं और 12वीं क्लास का रिजल्ट बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट  www.cisce.org और  www.results.cisce.org पर जाकर चेक कर सकते हैं। छात्र अपना रिजल्ट DigiLocker से भी डाउनलोड कर सकते हैं। जानकारी के अनुसार, लगभग 2.5 लाख छात्र ICSE बोर्ड परीक्षा 2020 और ISC बोर्ड परीक्षा 2020 के लिए उपस्थित हुए थे। इस साल ISC यानी 12वीं की परीक्षा में 96.8% छात्र पास हुए हैं. इसके अलावा CICSE बोर्ड के सचिव गेरी अराथून ने कहा कि इस साल असाधारण परिस्थितियों को देखते हुए कक्षा 10वीं, 12वीं की परीक्षा की मेरिट लिस्ट जारी नहीं किया जाएगा।

जो भी छात्र अपने परिणाम 2020 से संतुष्ट नहीं होंगे, वे दोबारा से चेकिंग के लिए आवेदन कर सकते हैं. री-चेकिंग के लिए छात्र 16 जुलाई तक अप्लाई कर सकेंगे। इससेे पहले, गुरूवार को बोर्ड ने आधिकारिक नोटिस जारी करते हुए कहा था कि शुक्रवार 10 जुलाई को रिजल्ट जारी किया जाएगा। बता दें कि बोर्ड ने कोरोना वायरस संकट के कारण इस बार एग्जाम रद्द कर दिए थे।

ऐसे करें DIGILOCKER से अपनी मार्कशीट डाउनलोड

छात्र अपने आईसीएसई रिजल्ट 2020 और आईएससी रिजल्ट 2020 की ऑनलाइन चेक कर सकेंगे और डिजीलॉकर से अपनी डिजिटल मार्कशीट भी डाउनलोड कर सकेंगे। DigiLocker से अपनी मार्कशीट डाउनलोड करने के लिए, आपको बस अपने आधार कार्ड नंबर या पंजीकृत मोबाइल नंबर का उपयोग करके लॉग इन करना होगा। इसके अलावा, डिजीलॉकर से डिजिटल मार्कशीट उच्च शिक्षा संस्थानों में प्रवेश के लिए मान्य होगी। यह डिजिटली साइन किए हुए डॉक्युमेंट्स रिजल्ट जारी होने के 48 घंटे में उपलब्ध हो जाएंगे. इसी तरह से 12वीं की परीक्षा देने वाले छात्रों को उनका माइग्रेशन सर्टिफिकेट भी डिजिलॉकर के जरिए मिल जाएगा.

CISCE Results 2020: ऐसे चेक कर सकेंगे रिजल्ट

  •  रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट results.cisce.org और www.cisce.org पर जाएं।
  •  अब अपना कोर्स ICSE 10वीं  या ISC 12वीं  सेलेक्ट करें।
  •  इसके बाद अपना आईडी नंबर और इंडेक्स नंबर सबमिट करें।
  • रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।
  • आप अपने रिजल्ट का प्रिंट ऑउट ले सकते हैं।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Results से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन