1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. रिजल्ट्स
  4. IGNOU Result 2019: अंडरग्रेजुएट/पोस्ट ग्रेजुएट कोर्स के नतीजे हुए जारी, ऐसे करें चेक

IGNOU Result 2019: अंडरग्रेजुएट/पोस्ट ग्रेजुएट कोर्स के नतीजे हुए जारी, ऐसे करें चेक

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 04, 2019 12:21 pm IST,  Updated : Jul 04, 2019 12:21 pm IST

IGNOU Result Revaluation 2019: इंदिरा गांधी नैशनल ओपन यूनिवर्सिटी रेवाड़ी ने अंडरग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट रीएवोल्यूशन परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है।

ignou result 2019- India TV Hindi
ignou result 2019

IGNOU Result Revaluation 2019: इंदिरा गांधी नैशनल ओपन यूनिवर्सिटी रेवाड़ी ने अंडरग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट रीएवोल्यूशन परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। इस रिजल्ट को  छात्र इग्नू की ऑफिशल वेबसाइट igu.ac.in पर जाकर देख सकते हैं। इसके अलावा यूनिवर्सिटी ने एमसीए सेमेस्टर परिणाम की घोषणा कर दी है। 

यह रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में जारी किया गया है इसे देखने के लिए किसी लॉगिन आईडी या पासवर्ड की जरूरत नहीं है। पीडीएफ फाइल में छात्र अपने नाम या रोल नंबर से रिजल्ट खोज सकते हैं। पीडीएफ फाइल में छात्र का नाम, रोल नंबर, कोर्स का नाम और फाइनल अंक दिए गए हैं।

ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट:

  1. इग्नू की ऑफिशल वेबसाइट igu.ac.in पर जाएं 
  2. अब मेन्यू में रिजल्ट के टैब पर क्लिक करें 
  3. क्लिक करते ही एक नया पेज खुल जाएगा 
  4. अब रिजल्ट को आप देखना चाहते हैं उस पर क्लिक करें 
  5. क्लिक करते ही पीडीएफ फाइल खुलेगी अब यहां अपने रोल नंबर या नाम से रिजल्ट सर्च करें 
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Results से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन