1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. रिजल्ट्स
  4. MAH MBA CET Result 2020: कोरोना के कारण एमबीए सेट रिजल्ट स्थगित, पढ़ें डिटेल्स

MAH MBA CET Result 2020: कोरोना के कारण एमबीए सेट रिजल्ट स्थगित, पढ़ें डिटेल्स

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 30, 2020 05:55 pm IST,  Updated : Mar 30, 2020 05:55 pm IST

स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल महाराष्ट्र MAH MBA/MMS CET 2020 का परिणाम कल घोषित नहीं करेगा। इस रिजल्ट की घोषणा 31 मार्च 2020 को होनी थी। फिलहाल रिजल्ट की नई तारीखों का ऐलान नहीं किया गया है।

mah mba cet result 2020 postponed- India TV Hindi
mah mba cet result 2020 postponed

MHT CET Result 2020: स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल महाराष्ट्र MAH MBA/MMS CET 2020 का परिणाम कल घोषित नहीं करेगा। इस रिजल्ट की घोषणा 31 मार्च 2020 को होनी थी। फिलहाल रिजल्ट की नई तारीखों का ऐलान नहीं किया गया है। नई तारीखों की घोषणा जल्द कर दी जाएगी। इसके अलावा MAH MCA CET 2020 परीक्षा को भी स्थगित कर दिया है। इसके लिए वेबसाइट पर जल्द ही सरकुलर जारी होगा। MAH MCA CET 2020 परीक्षा अब 30 अप्रैल को आयोजित होगी।

कोरोनावायरस के कारण टाला गया परिणाम

कोरोनावायरस के कारण लगे लॉकडाउन के कारण रिजल्ट को कुछ समय के लिए टाल दिया गया है। इस परीक्षा का आयोजन 14-15 मार्च 2020 को किया गया था। आपको बता दें कि एमबीए का परिणाम महाराष्ट्र स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल की ऑफिशियल वेबसाइट cetcell.mahacet.org पर जारी किया जाएगा

Maharashtra MBA CET 2020 ऐसे चेक करें

  1. महाराष्ट्र स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल की ऑफिशल वेबसाइट cetcell.mahacet.org पर जाएं
  2.  रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें
  3. क्लिक करते ही एक नई विंडो खुलेगी
  4.  मांगी गई डीटेल्स डालें और सबमिट करें
  5. सबमिट करते ही आपका रिजल्ट आपके सामने होगा
  6.  इस रिजल्ट का एक प्रिंट निकाल लें

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Results से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन