1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. रिजल्ट्स
  4. Maharashtra Board SSC Result 2019: महाराष्ट्र बोर्ड के 10वीं के नतीजे आज होंगे घोषित, यहां चेक करें रिजल्‍ट

Maharashtra Board SSC Result 2019: महाराष्ट्र बोर्ड के 10वीं के नतीजे आज होंगे घोषित, यहां चेक करें रिजल्‍ट

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 06, 2019 11:22 am IST,  Updated : Jun 06, 2019 11:43 am IST

महाराष्ट्र बोर्ड के 10वीं केछात्र महाराष्ट्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mahahsscboard.in, mahresults.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

maharashtra board results - India TV Hindi
maharashtra board results 

Maharashtra Board SSC Result 2019:  महाराष्‍ट्र बोर्ड के 10वीं के नतीजों का इंतजार कर रहे छात्रों के लिए अच्‍छी खबर है। महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन (MSBSSSE Result 2019) ने आज 10वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया है। इस परीक्षा में सम्‍मिलित छात्र महाराष्ट्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mahahsscboard.in, mahresults.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

इस साल महाराष्ट्र बोर्ड ने एक मार्च से 22 मार्च के बीच 10वीं की परीक्षा आयोजित करवाई थी। इस परीक्षा में 17 लाख से अधिक छात्रों ने भाग लिया था। महाराष्ट्र बोर्ड ने इस साल 28 मई को 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया था। फरवरी-मार्च महीने में हुई 12वीं की परीक्षा में 90.25 प्रतिशत लड़कियां सफल रहीं, जबकि लड़कों की सफलता का प्रतिशत 82.40 रहा। परीक्षा के लिए 14,23,503 विद्यार्थियों ने पंजीयन कराया था। इनमें से 14,21,936 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे और 12,21,159 ने सफलता हासिल की थी।  

MSBSHSE 10th Result: ऐसे करें 10वीं का रिजल्ट चेक

  1. परिणाम देखने के लिए छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mahresult.nic.in, mahahsscboard.in को लॉग इन करें।
  2. यहां कक्षा 10वीं रिजल्ट 2019 (SSC Result 2019 Maharashtra Board/ MH Class 10th Result 2019) के लिंक पर क्लिक करें। 
  3. अब रोल नम्‍बर और नाम, पिता का नाम अंकित करें।
  4. इसके बाद रिजल्ट MSBSHSE 10th Result 2019 /MSBSHSE SSC Result 2019 आपके होमस्क्रीन पर होगा।
  5. रिजल्ट Maharshtra SSC (class 10) Result 2019 डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंट आउट ले लें।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Results से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन