1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. रिजल्ट्स
  4. Maharashtra HSC Supplementary Result 2019: महाराष्ट्र एचएससी सप्लीमेंट्री के नतीजे घोषित, ऐसे करें चेक

Maharashtra HSC Supplementary Result 2019: महाराष्ट्र एचएससी सप्लीमेंट्री के नतीजे घोषित, ऐसे करें चेक

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 23, 2019 11:09 am IST,  Updated : Aug 23, 2019 01:04 pm IST

Maharashtra HSC Supplementary Result 2019: महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन (MSBSHSE) एचएससी (HSC) जुलाई सप्लीमेंट्री रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट पर घोषित कर दिए गए हैं

Maharashtra HSC Supplementary Result 2019- India TV Hindi
Maharashtra HSC Supplementary Result 2019

Maharashtra HSC Supplementary Result 2019: महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन (MSBSHSE) एचएससी (HSC) जुलाई सप्लीमेंट्री रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट पर घोषित हो गए हैं।। महाराष्ट्र एचएससी जुलाई एग्जाम सप्लीमेंट्री रिजल्ट जारी होने के बाद अभ्यर्थी बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट www.mahresult.nic.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। हालांकि बोर्ड की तरफ से कोई ऐलान नहीं किया गया है. महाराष्ट्र एचएससी जुलाई सप्लीमेंट्री की परीक्षा में उपस्थित होने वाले अभ्यर्थियों को सलाह है कि वो बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट समय-समय पर चेक करतें रहे ताकि रिजल्ट की महत्वपूर्ण सूचना न छूटने पाए।

पिछले वर्ष यानी कि 2018 में जुलाई सप्लीमेंट्री रिजल्ट 24 अगस्त को जारी किया था। इसके अलावा बोर्ड ने 12वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट अगस्त के तीसरे सप्ताह में जारी कर दिया था। रिपोर्ट्स की मानें तो बोर्ड द्वारा रिजल्ट ऑफलाइन मोड में 11 बजे जारी किया जाएगा, जबकि 1 बजे ऑफिशियल वेबसाइट पर ऑनलाइन मोड में जारी कर दिया जाएगा. महाराष्ट्र बोर्ड की तरफ एचएससी की परीक्षाएं 17 जुलाई से 3 अगस्त तक आयोजित की गई थीं. महाराष्ट्र एचएससी की परीक्षा में कुल 1.2 लाख अभ्यर्थी शामिल हुए थें.

महाराष्ट्र एचएससी रिजल्ट ऐसे करें चेक : Maharashtra HSC Supplementary Result 2019 How to download

  • महाराष्ट्र एचएससी रिजल्ट चेक करने के लिए अभ्यर्थी सबसे पहले बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
  • महाराष्ट्र एचएससी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर सप्लीमेंट्री रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ इंटर कर सबमिट करें।
  • महाराष्ट्र एचएससी सप्लीमेंट्री रिजल्ट आपके सामने होगा।
  • महाराष्ट्र एचएससी सप्लीमेंट्री रिजल्ट की एक प्रति डाउनलोड कर अपने पास रख लें, क्योंकि भविष्य में इसकी जरूरत पड़ेगी।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Results से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन