1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. रिजल्ट्स
  4. NEET PG 2020 परीक्षा के नतीजे हुए घोषित, इन स्टेप्स से करें चेक

NEET PG 2020 परीक्षा के नतीजे हुए घोषित, इन स्टेप्स से करें चेक

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 31, 2020 11:23 am IST,  Updated : Jan 31, 2020 11:23 am IST

जो उम्मीदवार लंबे समय से NEET-PG) 2020 परीक्षा के नतीजे का इतंजार कर रहे हैं, उनके लिए खुशखबरी है।

neet pg result 2020 declared- India TV Hindi
neet pg result 2020 declared

NEET PG 2020: जो उम्मीदवार लंबे समय से NEET-PG) 2020 परीक्षा के नतीजे का इतंजार कर रहे हैं, उनके लिए खुशखबरी है। दरअसल नेशनल बोर्ड ऑफ एग्‍जाम‍िनेशन (NBE) ने अपनी आध‍िकार‍िक वेबसाइट पर नेशनल एलिजिब‍िल‍िटी कम एंट्रेंस टेस्‍ट (NEET) PG परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट  nbe.edu.in पर जाकर नतीजे देख सकते हैं।

neet pg result 2020 declared
neet pg result 2020 declared

NEET PG परीक्षा का आयोजन 5 जनवरी को किया गया था। जो छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे, वे नतीजे घोषित होने के बाद अपने परीक्षा के अंक, ऑल इडिंया रैंक और क्वालीफाइंग स्टेटस आधिकारिक वेबसाइट  nbe.edu.in पर जाकर चेक कर सकते हैं।

NEET PG 2020 रिजल्ट कैसे करें चेक

  1.  NEET की आधिकारिक वेबसाइट nbe.edu.in पर जाएं
  2. होम पेज पर, ET NEET-PG ’लिंक पर क्लिक करें
  3.  लॉग इन करने के लिए अपनी यूजर आईडी और पासवर्ड डालें
  4. 4. आपका NEET PG 2020 रिजल्ट स्क्रीन पर आजाएगा
  5.  परिणाम डाउनलोड करें और भविष्य के लिए एक प्रिंट आउट लें
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Results से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन