1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. रिजल्ट्स
  4. ONGC 2019 Result Declared: ओनजीसी एईई के नतीजे हुए जारी, यहां करें चेक

ONGC 2019 Result Declared: ओनजीसी एईई के नतीजे हुए जारी, यहां करें चेक

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 19, 2019 03:48 pm IST,  Updated : Aug 19, 2019 03:48 pm IST

ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉरपोरेशन (ONGC) ने गेट स्कोर के तहत चयनित अभ्यर्थियों का रिजल्ट जारी कर दिया है। 

ongc results 2019- India TV Hindi
ongc results 2019

ONGC 2019 Result Declared: ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉरपोरेशन (ONGC) ने गेट स्कोर के तहत चयनित अभ्यर्थियों का रिजल्ट जारी कर दिया है। ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉरपोरेशन (ONGC) यानी कि ओएनजीसी की तरफ से आयोजित असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव इंजीनियर (AEE) की परीक्षा में उपस्थित होने वाले अभ्य़र्थी अपना रिजल्ट विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट ongcindia.com पर जाकर चेक कर सकते हैं। ओएनजीसी की ऑफिशियल वेबसाइट पर रिजल्ट डाउनलोड करने संबंधित पूरा स्टेप दिया गया है।

ओएनजीसी की तरफ से असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव इंजीनियर (AEE) के पदों पर भर्तियों के लिए इंटरव्यू का आयोजन 10 जून को किया गया था। ओनजीसी ने असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव इंजीनियर (AEE) पदों पर भर्तियों के लिए आवेदन मार्च में जारी किया था। आपको बता दें कि ओनजीसी इस भर्ती के तहत कुल 785 पदों पर नियुक्तियां करेगा. अभ्यर्थी ट्रेड वाइज रिजल्ट विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर प्राप्त कर सकते हैं।

ओनजीसी एईई रिजल्ट कैसे करें डाउनलोड : ONGC Result 2019 Steps to check

  • ओनजीसी एईई रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थी सबसे पहले विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
  • ओनजीसी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  • एक पीडीएफ फाइल दिखेगा।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Results से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन