1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. रिजल्ट्स
  4. Maharashtra SET Result 2019: आज घोषित होंगे सेट परीक्षा के नतीजे, ऐसे देख पाएंगे रिजल्ट

Maharashtra SET Result 2019: आज घोषित होंगे सेट परीक्षा के नतीजे, ऐसे देख पाएंगे रिजल्ट

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 11, 2019 01:47 pm IST,  Updated : Oct 11, 2019 01:47 pm IST

महाराष्ट्र स्टेट एलिजिब्लिटी टेस्ट फॉर असिस्टेंट प्रफेसर परीक्षा का परिणाम आज जारी किया जाएगा।

Pune University To Release Maharashtra Set Result 2019 Today- India TV Hindi
Pune University To Release Maharashtra Set Result 2019 Today

MHT SET Result 2019: महाराष्ट्र स्टेट एलिजिब्लिटी टेस्ट फॉर असिस्टेंट प्रफेसर परीक्षा का परिणाम आज जारी किया जाएगा। इस रिजल्ट को पुणे की सावित्री बाई फुले यूनिवर्सिटी जारी करेगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आज दोपहर बाद किसी भी समय यह रिजल्ट जारी किया जा सकता है।

MH-SET 2019 परीक्षा का परिणाम आज दोपहर 2 बजे के बाद जारी किया जा सकता है। जिन आवेदकों ने यह परीक्षा दी है वो अपना रिजल्ट ऑफिशल वेबसाइट setexam.unipune.ac.in पर जाकर देख पाएंगे। सफल आवेदकों को अगले चरण में शामिल होना होगा जिसमें डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की जाएगी। केवल एग्जाम को पास करना ही सफलता की गारंटी नहीं है। एग्जाम पास करने के बाद आवेदकों को मांगे गए डॉक्यूमेंट्स भी पेश करने होंगे।

ऑफिशल नोटिफिकेशन के मुताबिक आवेदकों को सेल्फ अटैस्टेड डॉक्यूमेंट्स जमा करवाने होंगे। इसके साथ ऐप्लिकेशन फॉर्म भी जमा करवाना होगा। यह रिजल्ट घोषित होने से एक महीने के भीतर जमा करवाने होंगे। इसके बाद इन औपचारिकताओं को पूरा नहीं किया जा सकेगा। रिजल्ट घोषित होने के बाद किस तरह अपना रिजल्ट देखें इसकी पूरी जानकारी दे रहे हैं।

ऐसे देखें अपना परिणाम

  • ऑफिशल वेबसाइट setexam.unipune.ac.in पर जाएं
  • यहां रिजल्ट के टैब पर क्लिक करें
  • अब अगले पेज पर मांगी गई जानकारी भरें और क्लिक करें
  • क्लिक करते ही आपका रिजल्ट आपके सामने होगा।
  • अब इस रिजल्ट की एक कॉपी का प्रिंट निकालकर रख लें
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Results से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन