1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. रिजल्ट्स
  4. RBSE Rajasthan Board 12th Arts Result 2019: राजस्‍थान बोर्ड के12वीं आर्ट्स के नतीजे जारी, यहां देखें रिजल्‍ट

RBSE Rajasthan Board 12th Arts Result 2019: राजस्‍थान बोर्ड के12वीं आर्ट्स के नतीजे जारी, यहां देखें रिजल्‍ट

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 22, 2019 07:34 am IST,  Updated : May 22, 2019 03:17 pm IST

RBSE Rajasthan Board 12th Arts Result 2019: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 12वीं कला वर्ग परीक्षा-2019 का रिजल्ट आज घोषित हो गया है। बोर्ड ने इस संबंध में आधिकारिक घोषणा कर दी है।

RBSE Rajasthan Board 12th Arts Result 2019- India TV Hindi
RBSE Rajasthan Board 12th Arts Result 2019

RBSE Rajasthan Board 12th Arts Result 2019: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 12वीं कला वर्ग परीक्षा-2019 का रिजल्ट आज घोषित हो गया है। बोर्ड ने इस संबंध में आधिकारिक घोषणा कर दी है। बता दें कि राज्‍य के शिक्षा राज्यमंत्री गोविंद सिंह डोटासरा ने मंगलवार को ट्वीट कर रिजल्ट जारी करने की तारीख का ऐलान किया था। छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajresults.nic.in पर लॉगइन कर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

बता दें कि राजस्‍थान बोर्ड ने 12वीं के नतीजे 15 मई को घोषित किए थे। बोर्ड ने 12वीं की परीक्षाएं 7 मार्च से 14 मार्च के बीच आयोजित की थीं। बीते वर्ष बोर्ड ने आर्ट्स का रिजल्ट 1 जून को जारी किया था और इस साल भी अंदाजा लगाया जा रहा था कि जून के पहले सप्ताह में इसे जारी कर दिया जाएगा, लेकिन बोर्ड उससे पहले 22 मई को ही रिजल्ट जारी कर रहा है।

कहां देखा जा सकते हैं 12वीं के परिणाम?

RBSE 12th Result 2019: राजस्थान बोर्ड की 12वीं का रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.rajresults.nic.in और www.rajeduboard.rajasthan.gov.in पर देख सकते हैं। लेकिन, अब सवाल की इन वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट को कैसे देखें। तो चलिए इसका तरीका भी आपको बताते हैं।

ऐसे चेक कर सकेंगे रिजल्ट

  1. सबसे पहले RBSE की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा, जो आपको ऊपर बताई गई हैं।
  2. अब होम पेज पर 12th Board Result 2019 के लिंक पर क्लिक करना होगा। 
  3. इसके बाद मांगी गई जगह में रोल नंबर व जन्मतिथि डालनी होगी। 
  4. सर्च पर क्लिक करते ही आपका रिजल्ट सामने आ जाएगा। 

राजस्थान बोर्ड की 12वीं का पिछले साल का रिजल्ट

12वीं आर्ट्स परीक्षा में कुल 88.89 प्रतिशत विद्यार्थी, साइंस में 87.78 प्रतिशत और कॉमर्स में 91.93 प्रतिशत स्टूडेंट्स पास हुए थे। पिछले सालों की तरह इस बार भी मेरिट जारी नहीं की जाएगी। बोर्ड ने कुछ समस्याओं के चलते 2017 से मेरिट जारी करना बंद कर दिया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Results से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन