1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. रिजल्ट्स
  4. UP Board Result 2019: इसी हफ्ते आ सकते हैं यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं के नतीजे, चेक करने का ये है तरीका

UP Board Result 2019: इसी हफ्ते आ सकते हैं यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं के नतीजे, चेक करने का ये है तरीका

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 22, 2019 08:15 am IST,  Updated : Apr 22, 2019 08:15 am IST

UP Board Result 2019: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की 10वीं और 12वीं कक्षा के रिजल्ट्स 20-25 अप्रैल के बीच कभी भी जारी किए जा सकते हैं।

UP Board Results - India TV Hindi
UP Board Results 

नई दिल्ली: UP Board Result 2019: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) की 10वीं और 12वीं कक्षा का रिजल्ट इसी हफ्ते जारी किया जा सकता है। आप रिजल्ट जारी होने के बाद बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट www.upmsp.edu.in या www.upresults.nic.in पर जाकर चेक कर सकेंगे। बता दें कि परिणाम घोषित करने की तैयारियां अंतिम दौर में चल रही हैं। उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन लगभग पूरा कर लिया गया है। दिल्ली में कंप्यूटर एजेंसियां परीक्षा परिणाम लगभग तैयार कर चुकी है।

नतीजे किस दिन जारी होंगे इसे लेकर बोर्ड की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक नतीजों का ऐलान इसी हफ्ते किया जा सकता है। UPMSP (उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद) के मुताबिक 10वीं की परीक्षा में इस बार कुल 58,06,922 छात्र-छात्राएं शामिल हुए थें। 10वीं की परीक्षा 7 फरवरी से 28 फरवरी के बीच 8,354 सेंटरों पर आयोजित की गई थी। यूपी बोर्ड प्रशासन की सख्ती की वजह से लगभग लाखों की संख्या में छात्र-छात्राओं ने 10वीं की परीक्षा छोड़ दी थी।

ऐेसे देखें रिजल्ट-

1) उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की आधिकारिक वेबसाइट www.upmsp.edu.inwww.upresults.nic.in पर जाएं।

2) आपको UP Board Class 10 Results/UP Board 12th Results 2019 लिखा दिखाई देगा उस लिंक पर क्लिक करें।

3) अब आपको अपना 10वीं और 12वीं कक्षा का रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर डालना होगा उसको डालने के बाद एंटर करें जिसके बाद आपको अपना रिजल्ट दिखाई देगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Results से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन