1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. रिजल्ट्स
  4. DU Cut Off List 2019: शहीद भगत सिंह कॉलेज की पहली कट-ऑफ लिस्ट जारी, यहां देखें

DU Cut Off List 2019: शहीद भगत सिंह कॉलेज की पहली कट-ऑफ लिस्ट जारी, यहां देखें

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 28, 2019 03:57 pm IST,  Updated : Jun 28, 2019 03:57 pm IST

Shaheed Bhagat Singh College Evening DU Cut Off List 2019: दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के शहीद भगत सिंह कॉलेज में सायंकाल कोर्सों में प्रवेश के लिए पहली कट-ऑफ जारी हो गया है।

shaheed bhagat singh du cut off list- India TV Hindi
shaheed bhagat singh du cut off list

 Shaheed Bhagat Singh College Evening DU Cut Off List 2019: दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के शहीद भगत सिंह कॉलेज में सायंकाल कोर्सों में प्रवेश के लिए पहली कट-ऑफ जारी हो गया है। जो स्टूडेंट्स शहीद भगत सिंह कॉलेज के सांयकला कोर्सों में प्रवेश लेना चाहते हैं वो विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट www.du.ac.in पर जाकर कट-ऑफ चेक कर सकते हैं। शहीद भगत सिंह कॉलेज सांयकाल बीकॉम (ऑनर्स) में प्रवेश के लिए जनरल वर्ग की पहली कट-ऑफ 95 प्रतिशत, ओबीसी की 85 प्रतिशत, एससी की 80 प्रतिशत, एसटी की 80 प्रतिशत, पीडब्ल्यूडी की 80 प्रतिशत और कश्मीरी माइग्रेंट्स के लिए पहली कट-ऑफ 85 प्रतिशत है। वहीं शहीद भगत सिंह कॉलेज बीए (इकोनॉमिक्स, पॉलिटिकल साइंस) में प्रवेश के लिए बात करें तो जनरल वर्ग के लिए पहली कट-ऑफ 80 प्रतिशत, ओबीसी वर्ग के लिए 70 प्रतिशत, एससी वर्ग की 68 प्रतिशत, एसटी वर्ग की 67 प्रतिशत कट-ऑफ गई है।

शहीद भगत सिंह कॉलेज बीए (हिस्ट्री पॉलिटिकल साइंस, ज्यॉग्रॉफी) में प्रवेश के लिए पहली कट-ऑफ जनरल वर्ग की 80 प्रतिशत, ओबीसी वर्ग की 70 प्रतिशत, एससी वर्ग की 68 प्रतिशत, एसटी वर्ग की 67 प्रतिशत, पीडब्ल्यूडी वर्ग की 65 प्रतिशत कट-ऑफ गई है। बीए (ऑनर्स) ज्यॉग्रॉफी में प्रवेश के लिए कट-ऑफ की बात करें तो इस जनरल वर्ग के लिए पहली कट-ऑफ 89 प्रतिशत, ओबीसी वर्ग की कट-ऑफ 79 प्रतिशत, एससी वर्ग की 72 प्रतिशत, एसटी वर्ग की 72 प्रतिशत, पीडब्ल्यूडी वर्ग की 70 प्रतिशत और केएम वर्ग के लिए 79 प्रतिशत कट-ऑफ गई है।

du cutoff list 2019
du cutoff list 2019

दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के शहीद भगत सिंह कॉलेज में सायंकाल कोर्स यूजी के विभिन्न विषयों में प्रवेश की कट-ऑफ लिस्ट ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं। शहीद भगत सिंह कॉलेज में प्रवेश के लिए स्टूडेंट को प्रवेश के मेरिट के आधार पर जल्द बूलाया जाएगा। शहीद भगत सिंह कॉलेज में एडमिशन लेने वाले स्टूडेंट्स को सलाह है कि वो विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट समय-समय पर चेक करते रहें ताकि कोई महत्वपूर्ण सूचना न छूटने पाए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Results से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन