1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. रिजल्ट्स
  4. SSC Result 2019: JHT पेपर 2 के नतीजे हुए घोषित, इस डायरेक्ट लिंक से करें चेक रिजल्ट

SSC Result 2019: JHT पेपर 2 के नतीजे हुए घोषित, इस डायरेक्ट लिंक से करें चेक रिजल्ट

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 17, 2020 12:53 pm IST,  Updated : Jun 17, 2020 12:53 pm IST

कर्मचारी चयन आयोग ने जूनियर हिन्दी ट्रांसलेटर, जूनियर ट्रांसलेटर, सीनियर हिन्दी ट्रांसलेटर भर्ती 2019 के दूसरे प्रश्न पत्र की परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है।

ssc jht paper 2 result 2020 declared, direct link here- India TV Hindi
ssc jht paper 2 result 2020 declared, direct link here Image Source : PTI

SSC Result 2019: कर्मचारी चयन आयोग ने जूनियर हिन्दी ट्रांसलेटर, जूनियर ट्रांसलेटर, सीनियर हिन्दी ट्रांसलेटर भर्ती 2019 के दूसरे प्रश्न पत्र की परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे वे रिजल्ट आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.nic.in पर पर जाकर चेक कर सकते हैं। आयोग द्वारा पेपर 2 का आयोजन 16 फरवरी 2020 को किया गया था। जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर (JHT) का पेपर 1 26 नवंबर 2019 को आयोजित किया गया था। पेपर 1 की परीक्षा में 1977 उम्मीदवार पास हुए थे जिन्होंने पेपर 2 की परीक्षा में भाग लिया था।

एसएससी जेएचटी भर्ती परीक्षा पेपर-2 में चयनित उम्मीदवारों का अब डॉक्यूमेंट वेरीफिकेशन होगा। इसके लिए उन्हें क्षेत्रीय कार्यालय में बुलाया जायेगा। डॉक्यूमेंट वेरीफिकेशन के लिए समय और तारीख के बारे में उम्मीदवारों को बाद में सूचित किया जायेगा और इसके लिए डॉक्यूमेंट वेरीफिकेशन से संबंधित तिथि और समय की सूचना आयोग के क्षेत्रीय कार्यालयों की वेबसाइट पर अलग से दे दी जाएगी।

SSC JHT 2019 Result Direct link

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Results से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन

SSC