1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. रिजल्ट्स
  4. UK Board 10th 12th Result 2020: उत्तराखंड बोर्ड की 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक

UK Board 10th 12th Result 2020: उत्तराखंड बोर्ड की 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 29, 2020 11:21 am IST,  Updated : Jul 29, 2020 11:39 am IST

उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (UBSE) ने 10वीं और 12वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया है। हालांकि, बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट खराब हैं, जिसके कारण इस बार यह रिजल्ट उसपर जारी नहीं किया जा सकता।

uk board 10th 12th result 2020 uttarakhand board ubse high...- India TV Hindi
uk board 10th 12th result 2020 uttarakhand board ubse high school and intermediate result declared Image Source : FILE

देहरादून: उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (UBSE) ने 10वीं और 12वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया है। हालांकि, बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट खराब हैं, जिसके कारण इस बार यह रिजल्ट उसपर जारी नहीं किया गया। ऐसे में सिर्फ एनआईसी की वेबसाइट पर ही परीक्षाओं परिणाम जारी हुआ है और विद्यार्थी वहीं पर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। इंटर की परीक्षा में इस बार 80.26 फीसदी छात्र पास हुए जिसमें 76.68 फीसदी लड़के और 83.63 फीसदी लड़कियां पास हुईं। वहीं हाईस्कल में इस बार 71.39 फीसदी और 82.65 फीसदी लड़कियां पास हुईं. हाईस्कूल टॉप करने वालों में टिहरी गढ़वला के गौरव सकलानी ने 98.20 फीसदी अंकल पाकर टॉप किया.

UK Board 10th 12th Result 2020: उत्तराखंड बोर्ड की 10वीं और 12वीं के नतीजे घोषित, SMS से ऐसे करें चेक

UK Board result 2020: ऐसे चेक कर सकेंगे 10वीं और 12वीं का रिजल्ट

- सबसे पहले बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं. 

- अब 10वीं और 12वीं के रिजल्ट के लिए दिए गए अलग-अलग लिंक पर क्लिक करें. 
- इसके बाद अपने रोल नंबर और पूछी गई अन्य जानकारी भरें. 
- जानकारी भरने के बाद सबमिट कर दें. 
- जानकारी सबमिट करते ही रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर खुल जाएगा.

बता दें कि इस बार 10वीं में 147588 और 12वीं में 119216 परीक्षार्थी शामिल हुए। बोर्ड की दोनों परीक्षाओं में कुल 2 लाख 66 हजार 804 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इन छात्रों को लंबे वक्त से रिजल्ट का इंतजार था, जो आज खत्म हो गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Results से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन