यूपी बोर्ड परिणाम 2020: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षा का परिणाम आज जारी कर दिया गया है। दोनो बोर्ड कक्षाओं का परिणाम एक साथ घोषित कर दिया गया है। दोनो कक्षाओं में 50 लाख से ज्यादा छात्रों ने परीक्षा में भाग लिया है। जो छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे वे नतीजे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते है। छात्रों को लंबे समय से परिणाम का इंतजार था जो आज खत्म हुआ। कोरोना वायरस और लॉकडाउन की वजह से पहले मूल्यांकन कार्य प्रभावित हुआ जिसकी वजह से यूपी बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट में देरी हुई। छात्र बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट upresults.nic.in और upmsp.edu.in पर रिजल्ट देख सकते हैं।
Related Stories
कैसे चेक करें यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा 2020 का परिणाम?
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upresults.nic.in पर जाना होगा.
- इसके बाद आपको अपने क्लास का चयन कर उसके रिजल्ट के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा.
- 10वीं या 12वीं के रिजल्ट ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद अपना रोल नंबर डालना होगा.
- इसके बाद क्लिक करते ही आपको अपना रिजल्ट स्क्रीन पर दिख जाएगा.
- छात्र-छात्राएं चाहें तो रिजल्ट का प्रिंट ले सकते हैं।
इन वेबसाइट्स पर दिखेगा यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा 2020 का परिणाम
10वीं और 12वीं का रिजल्ट घोषित करने के लिए अब CBSE अपनाएगा यह प्रक्रिया, रद्द हो चुकी हैं परीक्षाएं