1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. सरकारी नौकरी
  4. SARKARI NAUKARI: एयर इंडिया में नौकरी पाने का शानदार मौका, यहां करें आवेदन

SARKARI NAUKARI: एयर इंडिया में नौकरी पाने का शानदार मौका, यहां करें आवेदन

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 11, 2019 11:20 am IST,  Updated : Sep 11, 2019 11:20 am IST

एयर इंडिया ने असिस्टेंट सुपरवाइजर पदों के लिए आवेदन मांगे हैं।

Air India Recruitment 2019- India TV Hindi
Air India Recruitment 2019

SARKARI NAUKARI: एयर इंडिया ने असिस्टेंट सुपरवाइजर पदों के लिए आवेदन मांगे हैं, इस भर्ती से एयर इंडिया 170 रिक्त पदों को भरेगा। जो उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन के लिए इच्छुक हैं वह एयर इंडिया की ऑफिशियल साइट airindia.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।आवेदन करने वाले उम्मीदवार इस बात को जरूर ध्यान रखें कि उन्हें आवेदन अंतिम तारीख 28 सितंबर 2019 से पहले करना होगा। यह भर्ती चार क्षेत्रों- पूर्वी, पश्चिमी, उत्तरी और दक्षिणी के लिए आयोजित की जाएगी और इस भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी उम्मीदवार साइट पर दिए गए नोटिफिकेशन से प्राप्त कर सकते हैं।

एयर इंडिया के असिस्टेंट सुपरवाइजर की महत्वपूर्ण तारीखों की बात करें तो आवेदन की ओपनिंग डेट 7 सितंबर 2019 थी और आवेदन करने की अंतिम तारीख 28 सितंबर 2019 है। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की तारीख 5 अक्टूबर से 19 अक्टूबर 2019 के बीच रहेगी और परीक्षा/स्किल टेस्ट की तारीख 20 अक्टूबर 2019 तक रहेगी। एयर इंडिया असिस्टेंट सुपरवाइजर रिक्ति पदों के विवरण के बारे में बताएं तो इनमें पूर्वी क्षेत्र के लिए 15 पद, पश्चिमी: 80 पद, उत्तरी: 50 पद और दक्षिणी क्षेत्र के लिए 25 पद हैं।

आयु सीमा की बात करें तो जनरल कैटगिरी 33 साल, ओबीसी 36 और एससी/एसटी के लिए 38 साल है। इस भर्ती के लिए चयन ऑनलाइन लिखित परीक्षा / स्किल टेस्ट की प्रक्रिया के माध्यम से होगा। संगठन द्वारा लिखित परीक्षा और स्किल टेस्ट की तारीख जल्द ही जारी की जाएंगी। सामान्य, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी श्रेणी से संबंधित उम्मीदवारों को 1000 रुपये का भुगतान करना होगा और एससी / एसटी / पूर्व सैनिक श्रेणी से संबंधित उम्मीदवारों को 500 रुपये का भुगतान करना होगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Sarkari Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन