1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. सरकारी नौकरी
  4. SARKARI NAUKARI 2019: 12वीं पास उम्मीदवारों के लिए सुनहरा अवसर, केवल इंटरव्‍यू से मिलेगी ये सरकारी नौकरी

SARKARI NAUKARI 2019: 12वीं पास उम्मीदवारों के लिए सुनहरा अवसर, केवल इंटरव्‍यू से मिलेगी ये सरकारी नौकरी

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 22, 2019 12:42 pm IST,  Updated : Aug 22, 2019 12:42 pm IST

आंध्र प्रदेश स्टेट बेवरेज कॉर्पोरेशन लिमिटेड (APSBCL) में अनेक पदों पर भर्तियां होने जा रही हैं।

APSBCL RECRUITMENT- India TV Hindi
APSBCL RECRUITMENT

SARKARI NAUKARI 2019: आंध्र प्रदेश स्टेट बेवरेज कॉर्पोरेशन लिमिटेड (APSBCL) में अनेक पदों पर भर्तियां होने जा रही हैं। आपको बता दें कि कुल सेल्समैन और सेल्स सुपरवाइजर के 11 हजार से ज्यादा पदों पर ये भर्तियां होने जा रही हैं। बता दें कि इन पदों के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु सीमा 21 साल और अधिकतम आयु सीमा 40 साल निर्धारित की गई है। 

जरूरी योग्यता-

सेल्स सुपरवाइजर के पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त संस्थान से कंप्यूटर कोर्स की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा कंप्यूटर की अच्छी समझ होनी अनिवार्य है।
सेल्समैन: किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से कक्षा 12वीं पास की होना जरूरी है।

आयु सीमा-(01.07.2019 तक)
उम्मीदवार की न्यूनतम आयु सीमा 21 साल और अधिकतम आयु सीमा 40 साल होनी चाहिए।

महत्वपूर्ण तिथियां-

  • आवेदन करने की तारीख- 17 अगस्त 2019
  • आवेदन करने की आखिरी तारीख-  25 अगस्त 2019

आवेदन शुल्क-
इन पदों पर आवेदन करने के लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं है।

कैसे करें आवेदन
उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट apsbcl.aponline.gov.in पर जा सकते हैं।

ऐसे होगा चयन-
पदों पर चयन इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Sarkari Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन