1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. सरकारी नौकरी
  4. JOBS 2019:10वीं पास को यहां मिलेगा नौकरी पाने का शानदार मौका, यहां से करें अप्लाई

JOBS 2019:10वीं पास को यहां मिलेगा नौकरी पाने का शानदार मौका, यहां से करें अप्लाई

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 18, 2019 11:54 am IST,  Updated : Oct 18, 2019 11:54 am IST

इंडियन बैंक ने सुरक्षा गार्ड सह चपरासी के पदों की भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है।

 jobs for 10th pass- India TV Hindi
 jobs for 10th pass

JOBS 2019: इंडियन बैंक ने सुरक्षा गार्ड सह चपरासी के पदों की भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। इंडियन बैंक द्वारा कुल 115 रिक्त पद जारी किए गए हैं। ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 08 नवंबर, 2019 है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक अधिसूचना डाउनलोड करें। इच्छुक उम्मीदवारों को पात्रता मानदंड, चयन प्रक्रिया, आवेदन शुल्क, महत्वपूर्ण तिथियां, पदों का विवरण सहित पूरी भर्ती विवरण पढ़ना चाहिए। जो आवेदक पात्र हैं, वे अंतिम तिथि से पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 

पदों का विवरण :

पदों का नाम :                  पदों की संख्या     
सुरक्षा गार्ड सह चपरासी            115

आयु सीमा :

इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 26 वर्ष निर्धारित है

महत्वपूर्ण तिथियां :

  • ऑनलाइन आवेदन जमा करने की तिथि : 04 अक्तूबर, 2019 
  • ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि : 08 नवंबर, 2019

शैक्षणिक योग्यता :
इन पदों आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास होना आवश्यक है। विस्तृत जानकारी के लिए आप आगे दी गई नोटिफिकेशन देख सकते हैं।

आवेदन प्रक्रिया :
इच्छुक उम्मीदवार वेबसाइट www.indianbank.in के माध्यम से 04 अक्तूबर, 2019 से 08 नवंबर, 2018 रात 11.59 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद वेबसाइट पर ऑनलाइन लिंक बंद हो जाएगा।

चयन प्रक्रिया :
चयन ऑब्जेक्टिव टाइप ऑनलाइन टेस्ट, स्थानीय भाषा का टेस्ट, फिजिकल फिटनेस टेस्ट पर आधारित होगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Sarkari Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन