1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. सरकारी नौकरी
  4. SARKARI NAUKARI: पुलिस विभाग में 20,000 से ज्यादा पदों पर होगीं भर्तियां, जल्द करें अप्लाई

SARKARI NAUKARI: पुलिस विभाग में 20,000 से ज्यादा पदों पर होगीं भर्तियां, जल्द करें अप्लाई

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 19, 2019 11:22 am IST,  Updated : Aug 19, 2019 11:22 am IST

बिहार सरकार ने कॉन्स्टेबल और इंस्पेक्टर के 29,000 पदों पर भर्तियों के लिए ऐलान कर दिया है।

BIHAR POLICE RECRUITMENT- India TV Hindi
BIHAR POLICE RECRUITMENT

Bihar Police Recruitment 2019: बेरोजगार युवाओं के लिए बड़ी खबर है। दरअसल बिहार सरकार ने कॉन्स्टेबल और इंस्पेक्टर के 29,000 पदों पर भर्तियों के लिए ऐलान कर दिया है। हालांकि अभी इस भर्ती के लिए विभाग की तरफ से कोई नोटिफिकेशन नहीं जारी किया गया है। रिपोर्ट्स की मानें तो विभाग की तरफ से इस भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जल्द जारी किया जाएगा. बिहार कॉन्स्टेबल और इंस्पेक्टर के 29,000 पदों पर भर्तियों के लिए आवेदन जारी होने के बाद अभ्यर्थी विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे. विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट www.csbc.bih.nic.in पर आवेदन से जुड़ा स्टेप दिया जाएगा।

बिहार पुलिस के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय की मानें विभाग कॉन्स्टेबल और इंस्पेक्टर के 29,000 पदों पर भर्तियों के लिए नोटिफिकेशन जल्द जारी करेगा। इसके विभाग की तरफ पूरा खाका तैयार कर लिया गया है। बिहार पुलिस में नौकरी की तलाश कर रहे अभ्यर्थियों को सलाह है कि वो विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट पर समय पर चेक करते रहें ताकि वैंकेसी से जुड़ी कोई महत्वपूर्ण सूचना न छूटने पाए।

आपको बता दें कि बिहार पुलिस में कॉन्स्टेबल के लगभग 1 लाख से ज्यादा पद खाली है। कॉन्स्टेबल के इतनी ज्यादा संख्या में पद खाली होने की वजह से कानून व्यवस्था पर खासा असर पड़ रहा है। इसके अलावा पुलिस बलों की कमी के कारण प्रति काम का प्रेशर कॉन्स्टेबलों पर बढ़ गया है। इसलिए सरकार की तरफ से यह फैसला लिया गया है। बिहार राज्य के इतिहास में यह पहला मौका होगा जब इतनी संख्या में पुलिस कॉन्स्टेबलों की भर्तियां की जाएंगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Sarkari Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन