1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. सरकारी नौकरी
  4. SARKARI NAUKARI: ग्रेजुएट के लिए यहां निकली है सरकारी नौकरियां, ऐसे करें अप्लाई

SARKARI NAUKARI: ग्रेजुएट के लिए यहां निकली है सरकारी नौकरियां, ऐसे करें अप्लाई

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 18, 2019 10:54 am IST,  Updated : Sep 18, 2019 10:54 am IST

सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बिहार लोक सेवा आयोग में जॉब पाने का सुनहरा मौका है।

 bpsc latest job vacancy- India TV Hindi
 bpsc latest job vacancy

BPSC Recruitment 2019: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बिहार लोक सेवा आयोग में जॉब पाने का सुनहरा मौका है। दरअसल बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने सहायक वन सरंक्षक के पदों पर बंपर भर्ती निकाली है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार बिहार लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.bpsc.bih.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। BPSC Bharti 2019 के संबंध में अधिक जानकारी हासिल करने के लिए उम्मीदवार बिहार लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर मौजूद नोटिफिकेशन डाउनलोड कर सकते हैं।

बता दें कि BPSC Recruitment 2019 के अंतर्गत आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत हो चुकी है। आवेदन करने की अंतिम तारीख 14 अक्टूबर 2019 है. इस भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत सहायक वन सरंक्षक के 8 पदों पर योग्य उम्मीदवारों की भर्ती की जाएगी। शैक्षणिक योग्यता, एग्जाम पैटर्न, सैलरी और चयन की प्रक्रिया के संबंध में विस्तृत जानकारी हासिल करने के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं. वेबसाइट पर इस संबंध में पूरी जानकारी दी हुई है।

BPSC Recruitment 2019 के लिए Eligibility Criteria

  1. बीपीएससी भर्ती 2019 के अंतर्गत सहायक वन सरंक्षक के पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास एग्रीकल्चर में ग्रैजुएशन की डिग्री होना आवश्यक है। साथ ही फिजिक्स, गणित, स्टैटिक्स और केमिस्ट्री विषय में इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल करने वाले उम्मीदवार भी इस पद पर आवेदन करने के लिए योग्य होंगे।
  2. सहायक वन सरंक्षक के पदों पर चयनित उम्मीदवारों को सातवें वेतन आयोग के लेवल 9 के तहत सैलरी मिलेगी।
  3. आवेदन करने वाले जनरल श्रेणी के उम्मीदवारों की उम्र 21 वर्ष से कम और 37 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। ओबीसी और महिला श्रेणी के उम्मीदवारों की उम्र 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति श्रेणी के उम्मीदवारों की उम्र 42 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।

BPSC Recruitment 2019 के लिए ऐसे करें आवेदन

  • सहायक वन सरंक्षक के पदों पर आवेदन करने के लिए सबसे पहले बिहार लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.bpsc.bih.nic.in पर जाएं।
  • वेबसाइट के होमपेज पर दिख रहे BPSC Recruitment 2019 के लिंक पर क्लिक करें।
  • लिंक पर क्लिक करते ही नया पेज ओपन होगा।
  • नये पेज पर मांगी गई सारी जानकारी भरकर सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  • सबमिट बटन पर क्लिक करते ही रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया संपन्न हो जाएगी।
  • आगे की जरूरत के लिए उम्मीदवार रजिस्ट्रेशन फॉर्म का प्रिंट आउट अपने पास रख सकते हैं।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Sarkari Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन