1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. सरकारी नौकरी
  4. SARKARI NAUKARI: बीटेक स्नातकों के लिए सरकारी नौकरी पाने का बड़ा मौका, यहां करें अप्लाई

SARKARI NAUKARI: बीटेक स्नातकों के लिए सरकारी नौकरी पाने का बड़ा मौका, यहां करें अप्लाई

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 16, 2019 12:33 pm IST,  Updated : Dec 16, 2019 12:33 pm IST

सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बैंको में नौकरी पाने का शानदार मौका निकला है।

btech jobs latest government jobs ibps jobs 2019- India TV Hindi
btech jobs latest government jobs ibps jobs 2019

SARKARI NAUKARI: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बैंको में नौकरी पाने का शानदार मौका निकला है। दरअसल इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सेलेक्शन (IBPS) ने आईटी एडमिनिस्ट्रेशन, असिस्टेंट प्रोफेसर, फैकल्टी रिसर्च एसोसिएट के पदों पर बंपर नौकरियां निकाली है। जो उम्मीदवार इस जॉब के लिए अप्लाई करना चाहते हैं वे विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट ibps.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। नौकरी के लिए आवेदन शुरू हो चुके हैं उम्मीदवार जॉब के लिए अप्लाई 27 दिसंबर 2019 तक कर सकते हैं।

एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया 

  1. आईटी एडमिनिस्ट्रेटर के पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास कंप्यूटर साइंस में बीई या बीटेक की डिग्री होना आवश्यक है।
  2. असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास पीएचडी की डिग्री के साथ-साथ 55 फीसदी अंकों के साथ पीजी की डिग्री भी होना आवश्यक है। इसके साथ ही उम्मीदवार के पास 5 वर्ष शोध कार्य करने का अनुभव होना जरूरी है।
  3. फैकल्टी रिसर्च एसोसिएट के पद पर आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास पीएचडी की डिग्री के साथ-साथ 55 फीसदी अंकों के साथ पीजी की डिग्री भी होना आवश्यक है।

 ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाएं.

  • IBPS Recruitment 2019 के लिंक पर क्लिक करें

  • लिंक पर क्लिक करते ही नया पेज ओपन होगा।
  •  सारी डिटेल्स भरकर सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  • सबमिट बटन पर क्लिक करते ही रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया संपन्न हो जाएगी।
  • भविष्य के लिए उम्मीदवार रजिस्ट्रेशन फॉर्म का प्रिंटआउट अपने पास रख सकते हैं।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Sarkari Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन