1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. सरकारी नौकरी
  4. DRDO में निकली हैं अप्रेंटिस ट्रेनी के पदों पर भर्तियां, ऐसे करें अप्लाई

DRDO में निकली हैं अप्रेंटिस ट्रेनी के पदों पर भर्तियां, ऐसे करें अप्लाई

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 27, 2020 05:06 pm IST,  Updated : Mar 27, 2020 05:09 pm IST

सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए शानदार मौका निकला है दरअसल डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन (DRDO) ने ''अप्रेंटिस ट्रेनी" के पदों परआवेदन मांगे हैं।

drdo recruitment 2020- India TV Hindi
drdo recruitment 2020

DRDO Recruitment 2020: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए शानदार मौका निकला है दरअसल डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन (DRDO) ने ''अप्रेंटिस ट्रेनी" के पदों परआवेदन मांगे हैं। जो उम्मीदवार इस नौकरी के लिए योग्य और इच्छुक हैं  वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

महत्वपूर्ण तिथि

उम्मीदवार अखबार में विज्ञापन छपने के 21 दिन तक आवेदन कर सकते हैं।

शैक्षणिक योग्यता
उम्मीदवार शैक्षिक योग्यता से संबंधित अधिक जानकारी के लिए नोटिफिकेशन देख सकते हैं।

पदों का विवरण
पदों का नाम : पदों की संख्या
अपरेंटिस ट्रेनी 116

आयु सीमा
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 27 वर्ष डीआरडीओ के नियमानुसार निर्धारित कि गई है।

आवेदन प्रक्रिया
इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर और नोटिफिकेशन लिंक पर क्लिक कर उसे पढ़ सकते हैं। दिए गए दिशा-निर्देशों के अनुसार आवेदन प्रक्रिया को निर्धारित समय में पूरा करें. आवेदन पूर्ण होने के बाद उसका प्रिंटआउट लेकर आगामी चयन प्रक्रिया के लिए सुरक्षित रख लें।

चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन स्क्रीनिंग टेस्ट / साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Sarkari Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन