1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. सरकारी नौकरी
  4. इस सरकारी कंपनी में इंजीनियर्स से लेकर 10 वीं पास के लिए नौकरी का सुनहरा अवसर, ऐसे करें अप्लाई

इस सरकारी कंपनी में इंजीनियर्स से लेकर 10 वीं पास के लिए नौकरी का सुनहरा अवसर, ऐसे करें अप्लाई

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 30, 2019 02:01 pm IST,  Updated : Jul 30, 2019 02:01 pm IST

वॉटर एंड पावर कंसल्टेंसी सर्विसेज लिमिटेड (WAPCOS) में कई पदों पर भर्तियां निकली हैं।

SARKARI NAUKARI- India TV Hindi
SARKARI NAUKARI
SARKARI JOBS: वॉटर एंड पावर कंसल्टेंसी सर्विसेज लिमिटेड (WAPCOS) में कई पदों पर भर्तियां निकली हैं। योग्य उम्मीदवार जो इन पदों पर आवेदन करने के इच्छुक हैं उनके पास अब भी मौका है। वे 02 अगस्त 2019 तक इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। आपको बता दें कि उम्मीदवारों को इन पदों पर आवेदन करने के लिए किसी भी प्रकार के शुल्क का भुगतान नहीं करना होगा। ये भर्ती हेल्पर, डेटा एंट्री ऑपरेटर समेत कई अन्य पदों पर की जा रही हैं। 
 
पदों का विवरण :
पद का नाम :  पद संख्या
  • साइट इंजीनियर्स / सीनियर लैब तकनीशियन (सिविल):  02
  • लैब तकनीशियन (सिविल): 07 
  • डेटा एंट्री ऑपरेटर:    01
  • हेल्पर:  02
  • ड्राइवर सह हेल्पर (HMV): 03
 
महत्वपूर्ण तिथियां :
आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि : 02 अगस्त, 2019 (शाम 5 बजे तक)
 
शैक्षिक योग्यता :
उम्मीदवारों की न्यूनतम शैक्षिक योग्यता 10वीं कक्षा में उत्तीर्ण होना आवश्यक है। अन्य सभी पदों के लिए उम्मीदवारों की शैक्षिक योग्यता अलग-अलग निर्धारित की गई है। अधिक जानकारी के लिए आगे दी गए नोटिफिकेशन देखें।
 
आयु सीमा :
उम्मीदवारों की अधिकतम आयु सीमा 30 से 40 वर्ष तक पदों के अनुसार निर्धारित की गई है।
 
आवेदन शुल्क :
उम्मीदवारों को किसी प्रकार का आवेदन शुल्क नहीं देना होगा।
 
आवेदन प्रक्रियाः
उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट www.wapcos.gov.in/ पर जाकर अधिसूचना डाउनलोड कर पढ़े। समस्त जानकारी से अवगत होकर दिए गए दिशा-निर्देशों के अनुसार आवेदन प्रक्रिया को अंतिम तिथि तक पूरा कर लें।
 
चयन प्रक्रिया :
उम्मीदवारों का चयन स्किल / पर्सनल इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। 
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Sarkari Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन