1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. सरकारी नौकरी
  4. जम्मू-कश्मीर में निकलीं 10 हजार पदों के लिए सरकारी नौकरी, यहां देखें डीटेल्स

जम्मू-कश्मीर में निकलीं 10 हजार पदों के लिए सरकारी नौकरी, यहां देखें डीटेल्स

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 28, 2020 06:28 pm IST,  Updated : May 28, 2020 06:33 pm IST

जम्मू-कश्मीर सरकार ने क्लास-IV के खाली पदों को भरने के लिए एक सरल और कुशल प्रक्रिया को मंजूरी दी।

government jobs for 10 thousand posts in jammu and kashmir,...- India TV Hindi
government jobs for 10 thousand posts in jammu and kashmir, see details here Image Source : FILE

नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए लॉकडाउन में शानदार मौका सामने आया है दरअसल जम्मू-कश्मीर सरकार ने क्लास-IV के खाली पदों को भरने के लिए एक सरल और कुशल प्रक्रिया को मंजूरी दी।  जम्मू-कश्मीर में डोमिसाइल नियम लागू होने के बाद प्रदेश सरकार ने नौकरियों की झड़ी लगा दी है. प्रदेश सरकार ने जम्मू-कश्मीर में जल्द ही डॉक्टरों, वेटरनरी, पंचायत अकाउंट असिस्टेंट समेत क्लास फोर्थ की 10,000 नौकरियां निकाली है।

बता दें कि किसी पद पर चयन होने के बाद ही एक कैंडिडेट को डोमिसाइल सर्टिफिकेट देना पड़ेगा। आवेदन करते समय खुद से सत्यापित किया हुआ ऐफिडेविट जमा करना होगा। संबंधित एसडीएम चयन होने पर और जॉइनिंग से पहले उसका सत्यापन करेगा। जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने नए डोमिसाइल सर्टिफिकेट रूल्स 2020 को लागू कर दिया है। इसी के साथ प्रदेश में स्थानीय नागरिक प्रमाण पत्र (पीआरसी) की जगह डोमिसाइल सर्टिफिकेट जारी करने के लिए 15 दिन का समय निर्धारित किया गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Sarkari Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन