1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. सरकारी नौकरी
  4. SARKARI NAUKARI 2019: उत्तर प्रदेश के बिजली विभाग में नौकरी का शानदार मौका, ये है आवेदन की आखिरी तारीख

SARKARI NAUKARI 2019: उत्तर प्रदेश के बिजली विभाग में नौकरी का शानदार मौका, ये है आवेदन की आखिरी तारीख

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 10, 2019 01:49 pm IST,  Updated : Oct 10, 2019 01:49 pm IST

उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी पाने का मौका मिल रहा है।

SARKARI NAUKARI 2019- India TV Hindi
SARKARI NAUKARI 2019

SARKARI NAUKARI 2019: उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी पाने का मौका मिल रहा है। उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (UPPCL) यह मौका दे रहा है। इसके लिए विद्युत सेवा आयोग (Electricity Service Commision) ने अधिसूचना जारी कर दी है। ये भर्तियां सैकड़ों अलग-अलग पदों पर होने जा रही हैं। अगर आप ये नौकरी पाने के इच्छुक हैं, तो आगे दी गई स्लाइड्स से विस्तृत जानकारी पढ़ें।

पदों का विवरण

पदों के नाम                 पदों की संख्या

  • असिस्टेंट इंजीनियर (AE)        301
  • जूनियर इंजीनियर ट्रेनी (JE)     296
  • पर्सनल ऑफिसर (PO)             15     

वेतनमान

  • असिस्टेंट इंजीनयिर के लिए - 56,100 रुपये
  • जूनियर इंजीनयिर ट्रेनी के लिए - 44,900 रुपये
  • पर्सनल ऑफिसर के लिए - 56,100 रुपये

आयु सीमा

  1. असिस्टेंट इंजीनयिर के लिए - न्यूनतम 21 और अधिकतम 40 साल तक
  2. जूनियर इंजीनयिर ट्रेनी के लिए - न्यूनतम 21 और अधिकतम 40 साल तक
  3. पर्सनल ऑफिसर के लिए - न्यूनतम 18 और अधिकतम 40 साल तक

महत्वपूर्ण तिथियां
आवेदन की प्रारंभिक व अंतिम तारीख

  1. असिस्टेंट इंजीनयिर - 25 सितंबर 2019 से लेकर 14 अक्तूबर 2019 तक
  2. पर्सनल ऑफिसर - 23 अक्तूबर 2019 से लेकर 14 नवंबर 2019 तक
  3. जूनियर इंजीनियर - 23 सितंबर 2019 से लेकर 16 अक्तूबर 2019 तक

शैक्षिक योग्यता
अलग-अलग पदों के लिए स्नातक से लेकर बीई, बीटेक व डिप्लोमा तक, अलग-अलग शैक्षिक योग्यताएं मांगी गई हैं। इस संबंध में विस्तृत जानकारी आप आगे दी गई अधिसूचना से प्राप्त कर सकते हैं।

चयन प्रक्रिया
सभी पदों के लिए चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। इनके लिए अलग-अलग तिथियों में परीक्षाएं आयोजित होंगी।
पीओ के लिए जनवरी 2020 के पहले सप्ताह, असिस्टेंट इंजीनियर के लिए नवंबर 2019 के पहले सप्ताह और जूनियर इंजीनयिर के लिए नवंबर 2019 के चौथे सप्ताह में परीक्षा संभावित है।   

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Sarkari Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन