1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. सरकारी नौकरी
  4. सरकारी नौकरी 2018: 16 प्रोफेसर पदों के लिए इंडियन मेरीटाइम यूनिवर्सिटी (IMU)में भर्ती, जल्द करें आवेदन

सरकारी नौकरी 2018: 16 प्रोफेसर पदों के लिए इंडियन मेरीटाइम यूनिवर्सिटी (IMU)में भर्ती, जल्द करें आवेदन

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 30, 2018 02:03 pm IST,  Updated : Jul 30, 2018 02:56 pm IST

सरकारी नौकरी 2018: इंडियन मेरीटाइम यूनिवर्सिटी (IMU) ने प्रोफेसर के 16 पदों पर भर्ती के लिए इच्छुक उम्मीदवारों से आवेदन मांगा है।

IMU JOBS 2018 - India TV Hindi
IMU JOBS 2018 

सरकारी नौकरी 2018: सरकारी नौकरी पाने का आपके पास एक खास मौका है। जी हां, अगर आपका सपना है एक प्रोफेसर बनने का तो आपके इस सपने को साकार करने के लिए आईएमयू यानि इंडियन मेरीटाइम यूनिवर्सिटी एक खास अवसर लेकर आया है। इंडियन मेरीटाइम यूनिवर्सिटी (IMU) ने प्रोफेसर के 16 पदों पर भर्ती के लिए इच्छुक उम्मीदवारों से आवेदन मांगा है। इच्छुक उम्मीदवार आईएमयू के ऑफिशियल वेबसाइट imu.edu.in पर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तारीख 30 अगस्त 2018 है। उम्मीदवार 30 अगस्त से पहले या 30 अगस्त इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।  

 आईएमयू (INDIAN MARITIME UNIVERSITY) भर्ती 2018 के लिए पदों के नाम और संख्याः 

आईएमयू भर्ती 2018 के लिए कुल 16 प्रोफेसरों के पदों का नाम और संख्या इस प्रकार है- 

नॉटिकल साइंस के लिए 7 पद
मरीन इंजीनियरिंग के लिए 7 पद
मैकेनिकल आर्किटेक्चर के लिए1 पद और 
नेवल आर्कीटेक्चर के लिए1 पद ।

आईएमयू भर्ती 2018 के लिए शैक्षणिक योग्यताः 

इन पदों पर आवेदन करने के लिए आवेदक के पास सम्बन्धित पदों के लिए पीएचडी धारक होना चाहिए। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Sarkari Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन