1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. सरकारी नौकरी
  4. SARKARI NAUKARI: अब 10वीं पास को भी मिलेगा ISRO में नौकरी करने का मौका, इन पदों पर निकली वैंकेसी

SARKARI NAUKARI: अब 10वीं पास को भी मिलेगा ISRO में नौकरी करने का मौका, इन पदों पर निकली वैंकेसी

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 17, 2019 10:51 am IST,  Updated : Oct 17, 2019 10:51 am IST

सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान केंद्र (ISRO) में जॉब पाने का सुनहरा मौका है।

 ISRO Vacancy 2019- India TV Hindi
 ISRO Vacancy 2019

ISRO Recruitment 2019: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान केंद्र (ISRO) में जॉब पाने का सुनहरा मौका है। दरअसल भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान केंद्र (ISRO) ने फार्मासिस्ट, फिटर समेत अन्य पदों पर बंपर भर्ती निकाली है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान केंद्र (ISRO) की आधिकारिक वेबसाइट www.isro.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। ISRO Bharti 2019 के संबंध में अधिक जानकारी हासिल करने के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर मौजूद नोटिफिकेशन को डाउनलोड कर सकते हैं। नोटिफिकेशन में भर्ती के संबंध में विस्तृत जानकारी दी हुई है।

बता दें कि ISRO Recruitment 2019 के अंतर्गत आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत हो चुकी है। आवेदन करने की अंतिम तारीख 21 अक्टूबर 2019 है. इस भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत फार्मासिस्ट के 1 पद, हिंदी टाइपिस्ट के 1 पद, फिटर के 6 पदों, इलेक्ट्रानिक मैकेनिक के 2 पदों, वेल्डर के 4 पदों, कारपेंटर के 1 पद, मैकेनिकल के 1 पद, ड्राइवर कम ऑपरेटर के 2 पदों, फायरमैन के 2 पदों, कुक के 1 पद, लाइट वीकल ड्राइवर के 1 पद कुल मिलाकर 22 पदों पर योग्य उम्मीदवारों की भर्ती की जाएगी. शैक्षणिक योग्यता, सैलरी, उम्रसीमा, एग्जाम पैटर्न और चयन प्रक्रिया के संबंध में अधिक जानकारी हासिल करने के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं।

ISRO Recruitment 2019 के लिए Eligibility Criteria

  1. इसरो भर्ती 2019 के अंतर्गत फार्मासिस्ट के पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास फार्मेसी में डिप्लोमा की डिग्री होना आवश्यक है।
  2. हिंदी टाइपिस्ट के पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी भी स्ट्रीम में ग्रैजुएशन की डिग्री होना आवश्यक है. साथ ही टाइपिंग स्पीड 20 शब्द प्रति मिनट है। साथ की कंप्यूटर की भी जानकारी होना आवश्यक है।
  3. फिटर के पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का 10वीं पास होना जरूरी है। साथ ही उम्मीदवार के पास फिटर ट्रेड में आईटीआई की डिग्री होना आवश्यक है।
  4. इसके साथ ही अन्य पदों के लिए जरूरी शैक्षणिक योग्यता की जानकारी हासिल करने के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं।
  5. फार्मासिस्ट, फिटर, इलेक्ट्रानिक मैकेनिक, वेल्डर, कारपेंटर, मैकेनिकल, कुक, लाइट वीकल ड्राइवर के पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की उम्र 35 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। हिंदी टाइपिस्ट के पदों पर आवेदन करने वालों उम्मीदवारों की उम्र 26 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। वहीं ड्राइवर कम ऑपरेटर और फायरमैन के पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की उम्र 25 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
  6. इन सभी पदों पर चयनित उम्मीदवारों को मिलने वाली सैलरी की जानकारी हासिल करने के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं।

ISRO Recruitment 2019 के लिए ऐसे करें आवेदन

  • फार्मासिस्ट, फिटर समेत अन्य पदों पर आवेदन करने के लिए सबसे पहले भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान केंद्र (ISRO) की आधिकारिक वेबसाइट www.isro.gov.in पर जाएं।
  • वेबसाइट के होमपेज पर दिख रहे ISRO Recruitment 2019 के लिंक पर क्लिक करें।
  • लिंक पर क्लिक करते ही नया पेज ओपन होगा.
  • नये पेज पर मांगी गई सारी जानकारी भरकर सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  • सबमिट बटन पर क्लिक करते ही रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया संपन्न हो जाएगी।
  • आगे की जरूरत के लिए उम्मीदवार रजिस्ट्रेशन फॉर्म का प्रिंट आउट अपने पास रख सकते हैं।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Sarkari Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन