1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. सरकारी नौकरी
  4. SARKARI NAUKARI: रेलवे दे रहा है 10वीं पास को नौकरी करने का बड़ा मौका, जल्द करें अप्लाई

SARKARI NAUKARI: रेलवे दे रहा है 10वीं पास को नौकरी करने का बड़ा मौका, जल्द करें अप्लाई

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 22, 2019 01:09 pm IST,  Updated : Oct 22, 2019 01:09 pm IST

उत्तर मध्य रेलवे (NCR) ने गुड्स गार्ड, एएलपी, जेई और अन्य विभिन्न पदों के लिए वैकेंसी निकाली है।

railway jobs 2019- India TV Hindi
railway jobs 2019
Railway jobs 2019: उत्तर मध्य रेलवे (NCR) ने गुड्स गार्ड, एएलपी, जेई और अन्य विभिन्न पदों के लिए वैकेंसी निकाली है। उम्मीदवार संबंधित ऑफिशिलय वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूर्ण करें। आवेदन के प्रिंटआउट को सुरक्षित रख लें। बता दें कि रजिट्रेशन का लिंक 21 अक्तूबर, 2019 से ऑफिशियल वेबसाइट पर एक्टिव कर दिया गया है। 
 
पदों का विवरण :
 
        पदों की नाम - पदों की संख्या
  1. स्टेशन मास्टर: 05
  2. गुड्स गार्ड:  53
  3. सहायक लोको पायलट (इलेक्ट्रीकल/ मैकेनिकल): 50 
  4. सीनियर क्लर्क सह टाइपिस्ट:  51 
  5. सीनियर कमर्शियल कम टिकट क्लर्क: 59
  6. कमर्शियल सह टिकट क्लर्क: 104
  7. जूनियर क्लर्क सह टाइपिस्ट: 66 
  8. ट्रेन क्लर्क: 09
  9. जूनियर ट्रांसलेटर (राजभाषा):   10
  10. जेई / मैकेनिकल वर्कशॉप: 05
  11. जेई / इलेक्ट्रिकल / डिजाइन ड्राइंग और अनुमान: 04 
  12. जेई / ट्रैक मशीन: 44
  13. टेक- III / C & W (मशीन):  04
  14. टेक- III / ट्रैक मशीन:  65 
महत्वपू्र्ण तिथि :
  • ऑनलाइन आवेदन जमा करने की प्रारंभिक तिथि : 21 अक्तूबर, 2019
  • ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि : 20 नवंबर, 2019 (रात 11:59 बजे तक)
आयु सीमा :
उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 42 वर्ष पदों के अनुसार निर्धारित की गई है। 
 
शैक्षिक योग्यता :
उम्मीदवारों के पास न्यूनतम शैक्षिक योग्यता किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड / विश्वविद्यालय से 10वीं / 12वीं / आईटीआई / ग्रेजुएशन / पोस्ट ग्रेजुएशन डिग्री या इसके समकक्ष योग्यता होनी चाहिए।  अधिक जानकारी के लिए नोटिफिकेशन डाउनलोड करें।
 
आवेदन शुल्क: 
आवेदकों को किसी प्रकार का आवेदन शुल्क नहीं देना होगा
 
ऐसे करें आवेदन :
इच्छुक उम्मीदवार संबंधित आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 21 अक्तूबर, 2019 से शुरू होकर 20 नवंबर, 2019 (रात 11:59 बजे) तक खुली रहेंगी। 
 
चयन प्रक्रिया :
उम्मीदवारों का चयन सीबीटी ऑनलाइन टेस्ट और स्किल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Sarkari Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन